बिजनेस

NCR में घर खरीदारों से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कसा शिकंजा,CBI की 47 जगहों पर छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सपना देखनेवाले हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।

Image

NCR में घर खरीदारों से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कसा शिकंजा- (PHOTO-TWITTER)

नई दिल्ली: नेशनल कैपिटल रीजन में घर खरीदने के सपने देख रहे हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे घोटाले में बिल्डरों और कुछ फाइनेंशियल संस्थानों के अधिकारियों की मिलीभगत की बात सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने NCR के अलग-अलग बिल्डरों और अज्ञात बैंक/फाइनेंशियल संस्थानों के अधिकारियों के खिलाफ 22 एफआईआर दर्ज की हैं और 47 ठिकानों पर छापेमारी की है।

क्या है पूरा मामला

NCR के हजारों फ्लैट खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। शिकायत थी कि बिल्डर तो फ्लैट बना नहीं रहे, ऊपर से बैंक/फाइनेंशियल संस्थाएं घर खरीदारों पर लोन की किश्तों के लिए दबाव बना रही हैं। इसके पीछे ‘सबवेंशन स्कीम’ नाम की एक नई तरकीब का इस्तेमाल हुआ, जिसमें बिल्डर, बैंक और लोन लेने वाले के बीच एक समझ होती है कि EMI बिल्डर देगा, लेकिन बाद में सारा बोझ खरीदार पर डाल दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2025 में सीबीआई को इस पूरे मामले में जांच के लिए 7 प्राथमिक जांच (PE) दर्ज करने को कहा था। सीबीआई ने 3 महीने में 6 जांच पूरी कर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में बिल्डरों और फाइनेंशियल संस्थानों के अधिकारियों की मिलीभगत उजागर हुई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 22 केस दर्ज करने और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

किन शहरों में हुई छापेमारी

CBI ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद समेत NCR के 47 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article