Cochin Shipyard Share Price में 17 फरवरी, 2026 को कारोबार की शुरुआत में ही 6% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, डिफेंस सेक्टर का यह अकेला शेयर नहीं है, जिसमें आज तेजी देखने केा मिली है। बल्कि पूरा डिफेंस इंडेक्स ही 1 फीसदी से ऊपर चढ़ चुका है। कोचिन शिपयार्ड के अलावा यूनिमैक, Cyient DLM और Mtar Technologies के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। इसके अलावा इंडेक्स में शामिल सभी 18 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार को भी डिफेंस सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। डिफेंस सेक्टर को लेकर लंबे समय की ग्रोथ थीम और लगातार बढ़ते ऑर्डर बुक के चलते निवेशक इस सेक्टर को लेकर फिर से सकारात्मक नजर आ रहे हैं।

निफ्टी डिफेंस में तेजी
Cochin Shipyard में क्यों आई तेजी?
कोचीन शिपयार्ड को करीब 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर से शेयर में भी मजबूती देखी गई। कंपनी पहले से ही कई सालों के ऑर्डर बुक पर काम कर रही है और अब अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है। डिफेंस और कमर्शियल शिप बिल्डिंग दोनों क्षेत्रों में कैपेसिटी विस्तार से आने वाले वर्षों में कंपनी की एग्जीक्यूशन क्षमता और राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।
विश्लेषकों का मानना है कि डिफेंस सेक्टर अभी ऐसे दौर में है जहां कंपनियां सिर्फ ऑर्डर ही नहीं जुटा रहीं, बल्कि तकनीक और उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही हैं। इसका फायदा अगले 2–3 साल में कंपनियों के राजस्व और मुनाफे में दिख सकता है। इसी वजह से निवेशक गिरावट में भी डिफेंस शेयरों में खरीदारी के मौके तलाश रहे हैं।
BEL-सैफरन JV से बढ़ेगी क्षमता
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने फ्रांस की सैफरन कंपनी के साथ HAMMER मिसाइल के लिए जॉइंट वेंचर बनाया है, जिसे सेक्टर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इस JV के तहत भारत में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और क्वालिटी टेस्टिंग की जिम्मेदारी BEL निभाएगा। आगे चलकर इस प्रोजेक्ट में 60% तक इंडिजिनाइजेशन का लक्ष्य है, जिससे घरेलू डिफेंस इकोसिस्टम को भी फायदा मिलेगा। कंपनी के पास पहले से करीब 73,000 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे अगले कई वर्षों की आय की स्पष्टता बनी हुई है।
MTAR टेक्नोलॉजी
रक्षा मंत्रालय की तरफ से बजट के बाद अब नए ऑर्डर जारी करना शुरू कर दिया है। इसका असर पूरे डिफेंस सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। निवेशक इसे बढ़ते डिफेंस कैपेक्स और सरकार के समर्थन की ओर संकेत के रूप में देख रहे हैं, जिससे स्टॉक में खरीदारी हो रही है। MTAR टेक्नोलॉजीज हेवी ड्यूटी इंजीनियरिंग व रक्षा-एयरोस्पेस प्रोडक्ट्स बनाती है, जिससे उसके बिजनेस प्रोफाइल और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसके अलावा प्रिसिजन इंजीनियरिंग में मजबूत पोजिशन का भी फायदा मिल रहा है।
| स्टॉक | बंद स्तर (LTP) | तेजी (₹) | तेजी (%) |
|---|---|---|---|
| Cochin Shipyard | ₹1,543.80 | +74.40 | +5.06% |
| MTAR Tech | ₹3,796.70 | +85.50 | +2.30% |
| Cyient DLM | ₹364.60 | +8.70 | +2.44% |
| Paras Defence | ₹646.70 | +13.40 | +2.12% |
| UniMech | ₹934.05 | +29.05 | +3.21% |
| ZENTEC | ₹1,353.80 | +23.40 | +1.76% |
| ASTRA Micro | ₹910.55 | +16.10 | +1.80% |
| BEL | ₹443.05 | +5.05 | +1.15% |
| HAL | ₹4,268.90 | +42.80 | +1.01% |
| Solar Industries | ₹13,250.00 | +139.00 | +1.06% |
| BEML | ₹1,738.50 | +18.40 | +1.07% |
| GRSE | ₹2,456.30 | +25.80 | +1.06% |
| BDL | ₹1,262.80 | +9.10 | +0.73% |
| Bharat Forge | ₹1,736.60 | +9.20 | +0.53% |
| Mazdock | ₹2,369.90 | +12.40 | +0.53% |
| Data Patterns | ₹2,837.80 | +9.40 | +0.33% |
| Midhani | ₹367.90 | +6.25 | +1.73% |
पारस डिफेंस
पारस डिफेंस भारत में रक्षा और स्पेस एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सॉल्यूशंस डिजाइन व डेवलप करता है, जिससे कंपनी लॉन्गटर्म ग्रोथ थीम के लिए निवेशकों के रडार पर है। खासतौर पर
डिफेंस सेक्टर में मजबूत कैपेक्स ने निवेशकों को आकर्षित किया है। हाल ही में पारस डिफेंस ने इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC) के साथ MRI मैग्नेट सिस्टम पर MoU किया है, जिससे शेयर में खरीदारी को पॉजिटिव ट्रिगर मिला है।
डाटा पैटर्न्स
तेजी से बढ़ती ऑर्डर विजिलिटी के चलते Data Patterns ने इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स के लिए मजबूत और विविध ऑर्डर बुक तथा उच्च विकास दर दिखायी है, जिससे सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बजट और डिफेंस थीम का समर्थन – बजट-सत्र से पहले और रक्षा खर्च बढ़ने की उम्मीद के चलते Data Patterns सहित कई रक्षा शेयरों में रैली देखने को मिली।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
