बिजनेस

NHPC Share Target: NHPC का शेयर देगा 42% रिटर्न ! CLSA ने कहा, 'पार्वती-II जलविद्युत परियोजना से मिलेगा फायदा'

NHPC Share Price Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी पर अपनी 'High Conviction Outperform' रेटिंग बनाए रखी है। इसके बाद शुक्रवार को हाइड्रो पावर उत्पादक एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर में मजबूती आई।

Image

NHPC के लिए खरीदारी की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NHPC के लिए खरीदारी की सलाह
  • 117 रु है शेयर का टार्गेट प्राइस
  • पार्वती-II जलविद्युत प्रोजेक्ट है अहम

NHPC Share Price Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी पर अपनी 'High Conviction Outperform' रेटिंग बनाए रखी है। इसके बाद शुक्रवार को हाइड्रो पावर उत्पादक एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर में मजबूती आई। बता दें कि ब्रोकरेज फर्म हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत में पार्वती-II जलविद्युत (Hydroelectric) प्रोजेक्ट के चालू होने की संभावना पर आशावादी है। इसने कंपनी के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस भी दिया है।

ये भी पढ़ें -

NHPC Share Price Target

CLSA ने NHPC के शेयर के लिए 117 रु का टार्गेट दिया है। जबकि शुक्रवार को इसका शेयर 82.25 रु पर बंद हुआ। यानी ये टार्गेट प्राप्त करने के लिए 42 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

25 साल में पूरा हुआ प्रोजेक्ट

पार्वती-II जलविद्युत प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया गया है कि 12 घंटे के लिए 110 प्रतिशत लोड पर प्रोजेक्ट की 50 फीसदी क्षमता हासिल कर ली गई है। बाकी कैपेसिटी मार्च के अंत तक तैयार होने की संभावना है। प्रोजेक्ट की जटिलता के कारण इसे पूरा होने में 25 साल लग गए। शुरू में इसे सात साल में पूरा करने की योजना बनाई गई थी।

NHPC की क्षमता में 11.5% ग्रोथ की उम्मीद

CLSA ने कहा कि पार्बती-II एनएचपीसी की क्षमता में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि करेगी और FY26 तक रेगुलेटेड इक्विटी को बढ़ावा देगी। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार अगले चार वर्षों में एनएचपीसी के शेयर की कीमत बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article