बिजनेस

Closing Bell : Sensex 473, Nifty 138 अंक उछले, तेजी के बाद भी बाजार में डर कायम

शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरूआत की, लेकिन दिन के आखिर में मार्केट ब्रेड्थ कमजोर हो गई और सेंसेक्स-निफ्टी भी डे हाई पर नहीं टिक पाए। खासतौर पर क्रूड की कीमतों ने सेंटिमेंट को झटका दिया।

Image

मिलाजुला रहा बाजार में काराबार

Share Market Closing Bell Sensex Nifty Today : आज भारतीय शेयर बाजार मिलेजुले अंदाज में बंद हुआ। सुबह कारोबार की शुरुआत में जो जबरदस्त तेजी का मूड था, दोपहर तक सेंटिमेंट बदल गया। खासतौर पर गैप अप ओपनिंग के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी दिन में रेड लाइन के नीचे आ गए। हालांकि, दिन के आखिर में दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैंं।

आज बाजार में सबसे दिलचस्प बात यह रही है कि तेजी के बावजूद वोलैटिलिटी बढ़ी है। India VIX 1.83% बढ़कर 14.72 पर पहुंच गया है। यानी Nifty और Sensex में खरीदारी जरूर है। लेकिन, निवेशक अब भी बाजार में स्थिरता नहीं देख रहे हैं।

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल?

Nifty 133.80 अंक यानी 0.60% चढ़कर 22,555.75 पर बंद हुआ, जबकि Sensex 472.77 अंक यानी 0.66% की तेजी के साथ 72,382.47 पर पहुंच गया। हालांकि, दिन के कारोबार में तेजी पूरी तरह कायम नहीं रही। Nifty ने 22,621.80 का हाई बनाया इसके बाद फिसलकर 22,397.10 तक भी गया। इससे साफ है कि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और वोलैटिलिटी दोनों मौजूद हैं। इसी तरह Sensex में भी एक तरफ मजबूत सपोर्ट, तो दूसरी तरफ रेजिस्टेंस है। Index 72,340.95 पर खुला, दिन में 72,631.93 तक पहुंचा और 71,840.18 के लो से रिकवरी करते हुए 72,382.47 पर बंद हुआ।

निफ्टी पर टिकी निगाहें

टेक्निकल लिहाज से आज की तेजी ओवरऑल बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है, खासकर लगातार कई हफ्तों की कमजोरी के बाद बेंचमार्क इंडेक्स में अच्छा मूव आया है। लेकिन आगे की दिशा के लिए Nifty का 22,600 के ऊपर टिकना ज्यादा अहम होगा। अगर इंडेक्स इस लेवल के ऊपर नहीं टिक पाता है, तो 22,400 के नीचे और ज्यादा कमजोरी का रास्ता खुल सकता हे।

बाजार में क्यों आई तेजी?

  1. भले ही ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ में अब भी अंदरूनी कमजोरी है। लेकिन, बेंचमार्क और बैंकिंग स्टॉक्स ने बाजार की दिशा को बदला है। बाजार की इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं। पहली वजह क्रूड के दाम में स्थिरता है। Brent crude फिलहाल, 105 से नीचे बना हुआ है। जबकि, US WTI Crude $90.49 प्रति बैरल के आसपास है।
  2. क्रूड में स्थिरता G7 देशों की तरफ से इमर्जेंसी रिजर्व से क्रूड रिलीज करने के फैसले के बाद आई है। इसके अलावा एक बड़ी राहत सितंबर के यूएस के जॉब डाटा से मिली है, जिसके कमजोर होने से अब फेड रेट हाइक की आशंका कम हो गई है।
  3. इसके अलावा भारतीय बाजार में HDFC Bank के नेतृत्व में बदलाव का असर पूरे बैंकिंग सेक्टर का सेंटिमेंट सुधारने में अहम रहा है। वहीं, टेक्निकल लेवल पर भी वैल्यू बायिंग ने बाजार का सपोर्ट किया है। क्योंकि, निफ्टी फिलहाल एक मेजर सपोर्ट पर है, जहां निवेशक वैल्यू बायिंग कर रहे हैं।

सेक्टोरल मार्केट का कैसा रहा हाल?

बाजार को आज बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स ने लीड किया। इसके साथ ही FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने भी सपोर्ट किया। वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी बाजार से अच्छी खबर के बाद भी आईटी स्टॉक्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यह पैटर्न निफ्टी के टॉप 5 गेनर और लूजर्स में भी देखने को मिला है, जिसे नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

Top 5 Gainersबढ़तTop 5 Losersगिरावट
ITC+2.97%HCL Technologies-3.22%
Tata Motors PV+2.54%Asian Paints-2.76%
Bajaj Finance+2.45%Max Healthcare-1.48%
Shriram Finance+2.24%Infosys-1.86%
NTPC+1.82%HDFC Bank-2.23%
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article