बिजनेस

Closing Bell: तीन दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक टूटा, निफ्टी 25700 से नीचे बंद, क्यों आई गिरावट?

Share Market में गुरुवार को तीन दिन से जारी तेजी थम गई। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स में जहां 504 अंक की गिरावट आई है। वहीं, निफ्टी 25700 अंक के अहम लेवल से नीचे बंद हुआ है।

Share Market Falling

क्यों आई गिरावट

Share Market Today Closing Bell: आज शेयर बाजार कितने पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में आज बिकवाली हावी रही, चुनिंदा शेयरों और सेक्टर को छोड़कर बाजार में व्यापक तौर पर सेलिंग का प्रेशर देखने को मिला, जिसकी वजह से बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित ब्रॉड मार्केट के तमाम इंडेक्स और सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

कैसा रहा सेंसेक्स निफ्टी का हाल?

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 133 अंक यानी 0.52% गिरकर 25,642.80 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 504 अंक टूटकर 83,313.93 पर बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा, जहां शुरुआती मजबूती के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

कमजोर बाजार के बावजूद कुछ शेयरों में खरीदारी बनी रही, जहां Trent, Max Healthcare, Tata Steel, JSW Steel और Grasim निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे और इनमें करीब 1–3% तक की बढ़त दर्ज हुई। वहीं दूसरी ओर Hindalco, Eternal, Bharti Airtel, BEL और ITC जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा और ये 1–3% तक टूटकर दिन के टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

टॉप गेनर्सLTP (₹)% बदलावटॉप लूजर्सLTP (₹)% बदलाव
Trent4,132.00+2.98%Hindalco936.00-3.00%
Max Healthcare1,038.00+1.22%Eternal287.05-2.41%
Tata Steel197.60+1.13%Bharti Airtel1,992.20-1.66%
JSW Steel1,241.00+1.04%BEL432.50-1.53%
Grasim2,871.10+0.92%ITC310.10-1.19%

ब्रॉड मार्केट में ज्यादा दबाव

गिरावट सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला। स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स में 1% तक की गिरावट दर्ज हुई, जो संकेत देता है कि निवेशकों ने जोखिम वाले शेयरों में मुनाफावसूली की।

सेक्टरल मोर्चे पर कैसा रहा हाल

सेक्टरल इंडेक्स में भी ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। मेटल, ऑटो, आईटी, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में कमजोरी रही। हालांकि PSU बैंक और हेल्थकेयर सेक्टर सीमित बढ़त के साथ टिके रहे। आईटी शेयरों में गिरावट ने बाजार के मूड को और दबाव में रखा।

बाजार पर दबाव क्यों?

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली, RBI की आने वाली नीति बैठक को लेकर सतर्कता, बढ़ता India VIX (वोलैटिलिटी) और एक्सपायरी डे के चलते बढ़ी हलचल रही। हालांकि पिछले तीन सत्रों में बाजार लगभग 4% चढ़ चुका था, इसलिए निवेशकों ने मुनाफा बुक करना बेहतर समझा।

  1. हालिया तीन सत्रों की तेज़ रैली के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की
  2. RBI की आने वाली मौद्रिक नीति घोषणा से पहले निवेशकों में सतर्कता
  3. India VIX में बढ़ोतरी से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा
  4. सेंसेक्स डेरिवेटिव्स एक्सपायरी के कारण ट्रेडिंग में तेज़ उतार-चढ़ाव
  5. आईटी और मेटल शेयरों में कमजोरी से इंडेक्स पर दबाव
  6. ग्लोबल संकेतों में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की सतर्कता

मार्केट ब्रेड्थ क्या कहती है?

आज 2,468 शेयर गिरे, जबकि 1,722 शेयर बढ़े, जो साफ संकेत देता है कि बाजार में व्यापक दबाव रहा। हालांकि 182 शेयर अपर सर्किट में भी रहे, जिससे चुनिंदा शेयरों में खरीदारी बनी रही।

2 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान

आज शेयर बाजार में गिरावट के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब ₹4,68.99 लाख करोड़ से घटकर लगभग ₹4,66.50 लाख करोड़ पर आ गया, जिससे निवेशकों की कुल संपत्ति में एक ही सत्र में करीब ₹2.5 लाख करोड़ की कमी दर्ज की गई।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article