बिजनेस

Closing Bell: सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 25683 पर बंद, 3 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप, क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। Sensex 650 और निफ्टी 200 अंक से ज्यादा की चढ़कर बंद हुए। इससे मार्केट कैप में करीब 3 लाख करोड़ का उछाल आया है। हालांकि, मार्केट ब्रेड्थ के लिहाज से बाजार अभी कमजोर है।

Image

भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी

Photo : iStock

पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई। बीएसई सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 83,277 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 212 अंक की तेजी के साथ 25,683 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा और प्रमुख इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तरों के करीब बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स में हुई खरीदारी के चलते कुल मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ, तो भारत की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 46,525,081.14 करोड़ रुपये था, जो सोमवार को बढ़कर 4,68,47,173.15 करोड़ रुपय हो गया है। इस तरह मार्केट कैप में 3,19,242.59 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर लीडर

आज की तेजी में बैंकिंग शेयरों ने बड़ी भूमिका निभाई। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.3% चढ़ा, जबकि प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुआ, जिससे बाजार को मजबूत सहारा मिला।

फार्मा शेयरों ने भी दिया साथ

पिछले सत्र में दबाव में रहे मेटल शेयरों में आज रिकवरी दिखी और इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी खरीदारी रही, जिससे बाजार की तेजी व्यापक बनी रही। आज के कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली, जहां निफ्टी रियल्टी 1.59% और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.50% चढ़कर टॉप गेनर रहे, जबकि प्राइवेट बैंक, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी दिखी। दूसरी तरफ मीडिया और ऑटो सेक्टर पर दबाव बना रहा, जहां निफ्टी मीडिया 0.87% और ऑटो इंडेक्स 0.73% गिरकर टॉप लूजर रहे, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज के कुछ हिस्सों और केमिकल सेक्टर में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।

टॉप गेनर्स (सेक्टर)बदलाव (%)टॉप लूजर्स (सेक्टर)बदलाव (%)
Nifty Realty+1.59%Nifty Media-0.87%
Nifty PSU Bank+1.50%Nifty Auto-0.73%
Nifty Private Bank+1.19%Nifty MidSmall Financial Services-0.29%
Nifty Pharma+0.94%Nifty Financial Services Ex-Bank-0.16%
Nifty Healthcare+0.93%Nifty Chemicals-0.09%

अंडरटोन अब भी कमजोर

आज भले ही बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली है। लेकिन, एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो और मार्केट अंडरटोन अब भी बुल्स के फेवर में नहीं है। हालांकि, पिछले दो सत्र की तुलना में मार्केट ब्रेड्थ भी बेहतर रही है। बड़ी संख्या में शेयरों में खरीदारी दिखी और गिरावट वाले शेयरों के मुकाबले बढ़त वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही। कई शेयरों ने 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर भी छुए, जो बाजार में लौटते भरोसे का संकेत है।

क्यों लौटी बाजार में तेजी?

  1. पिछली गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग: पिछले सत्र की तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की।
  2. बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी: बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को ऊपर खींचा।
  3. मेटल शेयरों में रिकवरी: मेटल शेयरों में बिकवाली के बाद खरीदारी लौटी।
  4. ग्लोबल बाजारों में स्थिरता: अंतरराष्ट्रीय बाजारों से ज्यादा नकारात्मक संकेत नहीं मिले, जिससे सेंटीमेंट सुधरा।
  5. घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी: गिरावट में घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article