बिजनेस

जैक मा की सीक्रेट पाकिस्तान यात्रा, जानें 23 घंटे के लिए क्यों गए थे चीन के फेवरेट देश

Jack Ma Pakistan Visit: जैक के साथ सात बिजनेसमेन का एक प्रतिनिधिमंडल भी था, जिसमें पांच चीनी नागरिक, एक डेनमार्क और एक अमेरिकी नागरिक शामिल रहे। वे हॉन्ग-कॉन्ग के बिजनेस एविएशन सेक्टर से एक चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए नेपाल से पाकिस्तान पहुंचे।

Image

जैक मा की पाकिस्तान यात्रा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जैक मा की पाकिस्तान विजिट
  • किसी को नहीं थी खबर
  • 7 बिजनेसमेन का प्रतिनिधिमंडल भी था जैक के साथ

Jack Ma Pakistan Visit: चीनी अरबपति और अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के को-फाउंडर जैक मा (Jack Ma) ने अपनी अचानक की गई पाकिस्तान यात्रा से हलचल पैदा कर दी है। जैक मा लाहौर में 29 जून को पहुंचे और उन्होंने 23 घंटे पाकिस्तान में गुजारे। यात्रा के दौरान जैक मा ने सरकारी अधिकारियों और मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। वह एक प्राइवेट लोकेशन पर रहे और 30 जून को जेट एविएशन (Jet Aviation) के वीपी-सीएमए (VP-CMA) नाम से रजिस्टर्ड एक प्राइवेट जेट के जरिए चले गए।

जैक क्यों गए पाकिस्तान

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (बीओआई) के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद अजफर अहसन ने जैक की यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि वे 29 जून को लाहौर पहुंचे और 23 घंटे तक रुके। अहसन के मुताबिक जैक की यात्रा का उद्देश्य गोपनीय है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान के लिए इसके पॉजिटिव नतीजे सामने आएंगे।

अमेरिका और डेनमार्क के बिजनेसमेन रहे साथ

जैक के साथ सात बिजनेसमेन का एक प्रतिनिधिमंडल भी था, जिसमें पांच चीनी नागरिक, एक डेनमार्क और एक अमेरिकी नागरिक शामिल रहे। वे हॉन्ग-कॉन्ग के बिजनेस एविएशन सेक्टर से एक चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए नेपाल से पाकिस्तान पहुंचे।

पर्सनल कारणों से की गई यात्रा

जैक और उनकी टीम के पाकिस्तान में बिजनेस के अवसर तलाशने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें ट्रेड सेंटर्स की विजिट और प्रमुख बिजनेसमैन और कई चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं। हालाँकि, किसी खास बिजनेस डील या बैठक की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

अहसन ने एक ट्वीट में साफ किया कि जैक की यात्रा पूरी तरह से निजी उद्देश्यों के लिए थी। उन्होंने कहा, दिलचस्प बात यह है कि चीनी दूतावास को भी जैक की यात्रा की जानकारी नहीं थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article