बिजनेस

China tariff news: चीन का बड़ा झटका! अमेरिका के चिकन, गेहूं, कॉर्न पर 15% तक बढ़ाया टैरिफ

US-China tariff news: चीन ने 10 मार्च 2025 से अमेरिकी उत्पादों पर 10-15% अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। इसमें गेहूं, मक्का, कपास और चिकन शामिल हैं। यह कदम अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव को और बढ़ा सकता है। चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 15% तक का अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है।

Image

चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 15% तक बढ़ाया टैरिफ – 10 मार्च से लागू।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 फीसदी टैरिफ: अमेरिकी चिकन, गेहूं, मक्का और कपास पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
  • अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने की संभावना।
  • ग्लोबल असर: अमेरिकी कृषि क्षेत्र पर दबाव, वैश्विक व्यापार पर भी पड़ सकता है असर।

China tariff hike : चीन ने अमेरिका से आयातित कुछ प्रमुख उत्पादों पर 10% से 15% तक अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह नया टैरिफ 10 मार्च 2025 से प्रभावी होगा। चीन के वित्त मंत्रालय ने 4 मार्च 2025 को इस फैसले की पुष्टि की। चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 15% तक का अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इनमें चिकन (मुर्गी), गेहूं (व्हीट), मक्का (कॉर्न), कपास (कॉटन) इसके अलावा, अन्य अमेरिकी उत्पादों पर भी 10% से 15% तक का टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, उनकी पूरी सूची अभी जारी नहीं की गई है।

व्यापारिक तनाव बढ़ने की संभावना

चीन का यह कदम अमेरिका और चीन के बीच पहले से चल रहे व्यापारिक तनाव को और बढ़ा सकता है। अमेरिका ने भी हाल ही में चीनी उत्पादों पर नए टैरिफ लगाए थे, जिसके जवाब में चीन ने यह फैसला लिया है।

चीन ने मंगलवार को 10 अमेरिकी कंपनियों को देश की गैर-भरोसेमंद इकाई सूची में जोड़ने और उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई करने का फैसला किया।

इनमें रक्षा और सुरक्षा के अलावा कृत्रिम मेधा (एआई), विमानन, आईटी और ‘दोहरे उपयोग’ वाली वस्तुओं से जुड़ी कई कंपनियां शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इसके अलावा, चीन ने उसके उत्पादों पर शुल्क वृद्धि के संबंध में डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान तंत्र के तहत अमेरिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

चीन की जवाबी कार्रवाई अमेरिका द्वारा चीन से आयातित उत्पादों पर चार मार्च से प्रभावी 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बाद हुई है। आयोग ने कहा कि अमेरिका द्वारा एकतरफा शुल्क लगाए जाने से बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली कमजोर होती है, अमेरिकी व्यवसायों और उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ता है और चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार सहयोग की नींव कमजोर होती है। ट्रंप द्वारा चीनी निर्यात पर 10 प्रतिशत शुल्क के दूसरे दौर की घोषणा, चीन के वार्षिक संसद सत्र की शुरुआत के समय हुई है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article