बिजनेस

नोएडा के ये हैं सबसे सस्ते एरिया, जहां 20 हजार से कम में रेंट पर मिल रहा है 2BHK फ्लैट, देखें पूरी लिस्ट

Rental Property: आज के समय में रेंट पर रहना काफी महंगा हो गया है। प्रॉपर्टी की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से रेंट में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कुछ बातों का ख्याल रखकर आप कम रेंट में भी रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे कम रेंट में फ्लैट भाड़े पर ले सकते हैं।

Rental Property

नोएडा में रेंटल प्रॉपर्टी

Rental Property: पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। इसके चलते रेंटेंड प्रॉपर्टी में भी उछाल है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश लोकेशन में घर के किराये में भारी वृद्धि हुई है। इसका खामियाजा रेंट पर रहने वाले को भुगतना पड़ रहा है। 2BHK फ्लैट का रेंट बजट से बाहर निकल गया है। नोएडा के कई एरिया में 2BHK फ्लैट का रेंट 40 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। इसके अलावा मेंनटेनेंस और बिजली बिल का बोझ अलग से देना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप कम रेंट में रेंटेंड प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन विकल्प बता रहे हैं। इनमें आप कम रेंट चुकाकर रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कहां पर कम रेंट में आप फ्लैट भाड़े पर ले सकते हैं।

मासिक किराया का पूरा ब्योरा नीचे देखें

क्र.सोसाइटी का नामफ्लैट साइज (कार्पेट/सुपर एरिया)मासिक किराया (₹)
1Stellar Jeevan894 वर्गफुट18,000
2NBCC Aspire (टेकजोन 4)792 वर्गफुट17,000
3Supertech Eco Village 11250 वर्गफुट20,000
4Anthem French Apartments769 वर्गफुट19,000
5Mahagun Mywoods Phase 2825 वर्गफुट18,000
6Mahagun Mywoods Phase 2702 वर्गफुट18,000
7Amrapali Golf Homes1000 वर्गफुट19,000
8Amrapali Terrace Homes885 वर्गफुट16,000
9Royal Nest1232 वर्गफुट19,600
10Amrapali Leisure Park845 वर्गफुट15,500
11Supertech Eco Village 31125 वर्गफुट15,000
12Amrapali Golf Homes1115 वर्गफुट19,500
13Panchsheel Greens800 वर्गफुट20,000
14Galaxy North Avenue 2749 वर्गफुट17,000
15Supertech Eco Village 2700 वर्गफुट19,000
16Gaur City 7th Avenue1075 वर्गफुट19,000
17Gaur City 21250 वर्गफुट19,000
18DAH NX One576 वर्गफुट18,000
19AIGIN Royal810 वर्गफुट19,000
20Panchsheel Greens 2572 वर्गफुट20,000
21Gaur City 2 14th Avenue1040 वर्गफुट19,000
क्र.सोसाइटी का नामबीएचकेक्षेत्रफल (वर्गफुट)मासिक किराया (₹)
1ACE City2 BHK109018,500
2VVIP Homes2 BHK109019,000
3Town White Orchid2 BHK109719,000
4Mahagun Mantra 22 BHK112520,000
5Amrapali Terrace Homes3 BHK118519,000
6Panchsheel Greens 22 BHK572 (कार्पेट)20,000
7Eros Sampoornam3 BHK853 (कार्पेट)20,000
8Nirala Greenshire2 BHK638 (कार्पेट)19,000
9Amrapali Dream Valley High Life 22 BHK80517,000
10Sam Palm Olympia2 BHK883 (कार्पेट)18,000
11Vihaan Greens3 BHK1050 (कार्पेट)18,000
12Gaur City 5th Avenue2 BHK1175 (कार्पेट)20,000
13Mahagun Mywoods2 BHK110019,500
14Supertech Eco Village 23 BHK1326 (कार्पेट)19,000
15Amrapali Dream Valley2 BHK80516,000

स्रोत: Magicbricks

कम किराये के लिए इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप अधिक किराया नहीं देना चाहते हैं तो 'प्राइम लोकेशन' के बजाय अंदर की प्रॉपर्टी चुनें। अक्सर लोग मुख्य ऑफिस हब या मेट्रो स्टेशन के एकदम बगल में घर चाहते हैं, जिससे रेंट बढ़ जाता है। मेट्रो स्टेशन से 2-3 किलोमीटर दूर या मुख्य सड़क के थोड़ा अंदर के सेक्टर चुनें। इसके साथ ही नई सोसायटियों में जिम, पूल और क्लब हाउस के नाम पर किराया ज्यादा वसूला जाता है। इसलिए थोड़ी पुरानी सोसाइटी का चयन करें। यहां घर बड़े होते हैं, मार्केट पास होता है और किराया नई सोसायटियों से 30-40% कम होता है। हमेशा कोशिश करें कि ब्रोकर की बजाय सीधे मकान मालिक से बात करें और नेगोशिएशन जरूर करें। ऐसा कर आप आसानी से 2000 से 3000 रुपये की बचत कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article