बिजनेस

चांदी का भाव आज का 18 जून 2026: कीमतों में भारी गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका! जानें अपने शहर में सिल्वर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 June 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही कीमतें धड़ाम हुईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 5.67% लुढ़कर यानी 14287 रुपये गिरावट के साथ 237520 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,51,807 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। उधर दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया और इसकी कीमत 6,660 रुपये लुढ़ककर 2,48,740 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत 0.38 प्रतिशत बढ़कर 68.17 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,38,620 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,47,688 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,43,700 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को घटकर 2,40,191 रुपये किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार10 ग्राम1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹2,386₹238,620₹6,765₹2,783
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,207₹220,724₹6,257₹2,574
900 कॉइन चांदी₹2,148₹214,758₹6,088₹2,505
800 जर्मन चांदी₹1,909₹190,896₹5,412₹2,227

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
नोएडा₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,600₹26,000₹2,60,000
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

मजबूत रुपये और कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने कीमती धातुओं से दूरी बनाए रखी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी में भारी गिरावट आई और यह 5,300 रुपये टूटकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मंगलवार को चांदी 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना चांदी 0.18 प्रतिशत गिरकर 69.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड और निवेशकों का अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग के नतीजों का इंतजार के बीच पिछले कारोबारी सत्र बुधवार को लगातार दूसरे दिन चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई। यह 1,705 रुपये गिरकर 2.48 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1,705 रुपये (करीब 1%) गिरकर 2,48,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स 70 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे आ गए और न्यूयॉर्क में 69.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

जानकारों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशक ज्यादातर दूर रहे, जिससे चांदी की नई खरीद सीमित रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह जियोपॉलिटिकल टेंशन और टेक्निकल बाइंग रही। निवेशक तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन एसेट्स) से आगे देख रहे हैं। मार्केट में शामिल लोग फेडरल रिजर्व की मीटिंग के नतीजों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उम्मीद है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि उम्मीद है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, लेकिन भविष्य में दरों की चाल के संकेत के लिए उसके अपडेटेड इकोनॉमिक अनुमानों और पॉलिसी गाइडेंस पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ING थिंक के अनुसार, यह मीटिंग बुलियन मार्केट के लिए एक अहम परीक्षा होगी क्योंकि निवेशक मॉनेटरी पॉलिसी की भविष्य की दिशा के बारे में फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों का आकलन करेंगे। जानकारों ने कहा कि ट्रेडर फेड के अपडेटेड इकोनॉमिक अनुमानों और महंगाई व ग्रोथ पर टिप्पणियों का भी विश्लेषण करेंगे। इससे निकट भविष्य में बुलियन की कीमतों, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और डॉलर पर असर पड़ सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article