बिजनेस

चांदी का भाव आज का 16 जून 2026: रेट में उलटफेर, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 June 2026 : अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार में दिनभर उठापटक देखने को मिला। अब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 8.30 बजे तक 0.96% घटकर यानी 2404 रुपये गिरावट के साथ 2,49,054 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,51,458 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,52,370 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,51,488 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,47,067 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,49,179 रुपये किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
सिल्वर 999 फाइन₹2,52,370₹7,155₹2,944
सिल्वर 925 स्टर्लिंग₹2,33,442₹6,618₹2,723
सिल्वर 900 कॉइन₹2,27,133₹6,439₹2,649
सिल्वर 800 जर्मन₹2,01,896₹5,724₹2,355

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
चेन्नई₹2,800₹28,000₹2,80,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
अयोध्या₹2,650₹26,500₹2,65,000
कानपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
गाजियाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
नोएडा₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुरुग्राम₹2,650₹26,500₹2,65,000
चंडीगढ़₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुवाहाटी₹2,650₹26,500₹2,65,000
इंदौर₹2,650₹26,500₹2,65,000
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
वडोदरा₹2,650₹26,500₹2,65,000
सूरत₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
नागपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
नासिक₹2,650₹26,500₹2,65,000
बैंगलोर₹2,650₹26,500₹2,65,000
भुवनेश्वर₹2,800₹28,000₹2,80,000
रायपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
कटक₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
केरल₹2,800₹28,000₹2,80,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की रूपरेखा बनने के बाद वैश्विक बाजार में मजबूत रुख का असर इन कीमतों पर दिखा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे सत्र में बढ़ोतरी हुई और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.74 डॉलर या 4.04 प्रतिशत बढ़कर 70.74 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला के अनुसार, फेडरज रिजर्व के नजरिए पर बारीकी से नजर रखी जाएगी क्योंकि ऊर्जा की कम कीमतों से सख्ती की उम्मीदें कम हो सकती हैं, डॉलर कमजोर हो सकता है और भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम कम होने के बावजूद सर्राफा की कीमतों को अच्छा समर्थन मिल सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article