बिजनेस

चांदी का भाव आज का 9 अप्रैल 2026: 7800 रुपये लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्ध बंद होने के बाद चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव हुए। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताज भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 April 2026 : अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम होने के बाद से चांदी की कीमतों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 7,800 रुपये या 3.10% घटकर 2,43,200 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। पिछले दिन 2,51,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 0.83% बढ़कर यानी 1982 रुपये तेजी के साथ 2,41,900 रुपये किलो हो गया। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,55,000 रुपये किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत गुरुवार सुबह तक 2,44,041 रुपये प्रति किलो था। जो दोपहर तक 2,35,475 रुपये प्रति किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,36,158 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
नोएडा₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,550₹25,500₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,550₹25,500₹2,55,000
जयपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
लुधियाना₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,550₹25,500₹2,55,000
इंदौर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
सूरत₹2,550₹25,500₹2,55,000
नागपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
वडोदरा₹2,550₹25,500₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,600₹26,000₹2,60,000
कटक₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000
रायपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 11,000 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमत मंगलवार के बंद स्तर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 11,000 रुपये यानी लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 6 प्रतिशत बढ़कर 77.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख तथा अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान के बाद निवेशकों का रुझान बढ़ने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें 15,028 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 15,028 रुपये यानी 6.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,46,376 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,31,348 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, मई कॉन्ट्रैक्ट वाला चांदी वायदा 5.07 डॉलर या 7.05 प्रतिशत बढ़कर 77.06 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई, जो बढ़ते जोखिम से बचने के बीच मजबूत मांग को दिखाता है। अमेरिका-ईरान में हाल ही में बढ़े तनाव ने अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली आस्तियोंलेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि की ओर बढ़ रहे हैं।

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सर्राफा बाजार में मजबूती आई है, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों में राहत भरी तेजी देखने को मिली। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि सोने की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज की गई और यह बुधवार को तीन हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक जोखिम लेने की भावना में सुधार, साथ ही डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने कीमती धातुओं की मांग को बढ़ावा दिया।

यह सकारात्मक स्थिति उस समझौते के बाद बनी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तय समयसीमा से ठीक पहले हुआ। इस समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की शर्त पर सैन्य कार्रवाई रोकने की पुष्टि की गई। ईरान ने भी संकेत दिया कि युद्धविराम के दौरान जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा, जिससे आपूर्ति संबंधी चिंताएं कम हो गई हैं।

वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, ईरान युद्ध में युद्धविराम की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में तेजी आई। उन्होंने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट के बाद जिंस, बॉन्ड और शेयर बाजारों में उछाल आया है। ऊर्जा कीमतों में कमी से अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी घट सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article