चांदी का भाव आज का 8 फरवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, नोएडा, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
- Authored by: रामानुज सिंह
- Updated Feb 8, 2026, 09:50 PM IST
Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 February 2026: कुछ दिन पहले चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई। उसके बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली। लेकिन फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।
चांदी का ताजा भाव जानिए
Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 February 2026 : चांदी में फिर गिरावट देखने को मिली रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 13,000 रुपये लुढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव गिरकर 2,49,499 रुपये किलो हो गया। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत घटकर 2,44,929 रुपये किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है। इधर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये हो गई। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव (₹) | 100 ग्राम चांदी का भाव (₹) | 1 किलो चांदी का भाव (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| मुंबई | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| कोलकाता | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| चेन्नई | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| पटना | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| लखनऊ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| मेरठ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| अयोध्या | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| कानपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| नोएडा | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| जयपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| पुणे | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| लुधियाना | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| इंदौर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| सूरत | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| नागपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| नासिक | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| बैंगलोर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| वडोदरा | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| केरल | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| रायपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| हैदराबाद | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| कटक | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली जारी रखने से चांदी करीब 5 प्रतिशत टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। यह गुरुवार को 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक का तेज सुधार हुआ। हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके पहले दिन में चांदी लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी।
वायदा बाजार में चांदी का भाव
वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई, क्योंकि मजबूत डॉलर और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली तेज कर दी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा अनुबंध की कीमत 8,198 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गया जिसमें 6,160 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दिन के कारोबार के दौरान, चांदी की कीमत 14,628 रुपये, या छह प्रतिशत टूटकर 2,29,187 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को, चांदी 25,035 रुपये, या 9.3 प्रतिशत गिरकर 2,43,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
क्या कहते हैं एक्सपट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा कि शुक्रवार को चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आई, जिससे दो दिन की छोटी अवधि की तेजी खत्म हो गई क्योंकि सुधार टिक नहीं पाया।ऑगमोंट के चैनानी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से चांदी की सुरक्षित निवेश विकल्प के बतौर मांग कम हो गई है। ओमान में ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बातचीत की पुष्टि ने जोखिम की भावना को कम किया है, जिसमें निवेशक बातचीत में हो रहे घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
