बिजनेस

चांदी का भाव आज का 7 अप्रैल 2026: रेट में भारी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 7 April 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 7 April 2026 : पश्चिम एशिया युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 2,000 रुपये या करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। सोमवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.16% गिरकर यानी 7379 रुपये गिरावट के साथ 2,26,000 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,33,379 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये किलो पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत मंगलवार सुबह तक 2,34,043 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,31,435 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक गिरकर 2,30,881 रुपये किलो हो गई।आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
कटक₹2,550₹25,500₹2,55,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 5,000 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 5,000 रुपये, या 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 73.37 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 2,273 रुपये की तेजी के साथ 2.34 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,273 रुपये यानी एक प्रतिशत की तेजी के साथ 2,34,768 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए हुई, क्योंकि निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दी गई नई चेतावनियों के बाद पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी गिरकर 111.33 डॉलर प्रति बैरल रह गईं, जो मामूली गिरावट को दर्शाता है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कारोबारी सतर्क बने हुए हैं। कोटक सिक्योरिटीज में जिंस रिसर्च की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि इस सप्ताह भू-राजनीति ही मुख्य कारक बनी रहेगी और इससे ही सर्राफा कीमतों को दिशा मिलेगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article