बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 जनवरी 2026: रेट में उछाल, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, मुंबई समेत अपने शहर तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 January 2026: हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई। नए-नए रिकॉर्ड बने। लेकिन कभी-कभी रेट में गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 January 2026 : चांदी की कीमतों ने पिछले साल आसमान छुए। नए रिकॉर्ड बने। लेकिन हाल के दिनों में कभी-कभी गिरावट भी हुई है। वेनेजुएला संकट के बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक कीमत 2,34,550 रुपये किलो हो गई थी। दोपहर तक कीमत बढ़कर 2,36,775 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,37,063 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव उछलकर 2,48,000 रुपये प्रति किलो हो गया। आज चांदी की कीमतें इंट्राडे में ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम के हाई पर पहुंच गईं, जो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार के ₹2,36,316 प्रति किलोग्राम के बंद भाव से लगभग ₹13,500 अधिक है। चांदी का वायदा भाव 29 दिसंबर 2025 को 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,480₹24,800₹2,48,000
मुंबई₹2,480₹24,800₹2,48,000
कोलकाता₹2,480₹24,800₹2,48,000
चेन्नई₹2,660₹26,600₹2,66,000
पटना₹2,480₹24,800₹2,48,000
लखनऊ₹2,480₹24,800₹2,48,000
मेरठ₹2,480₹24,800₹2,48,000
कानपुर₹2,480₹24,800₹2,48,000
अयोध्या₹2,480₹24,800₹2,48,000
गाजियाबाद₹2,480₹24,800₹2,48,000
नोएडा₹2,480₹24,800₹2,48,000
गुरुग्राम₹2,480₹24,800₹2,48,000
चंडीगढ़₹2,480₹24,800₹2,48,000
जयपुर₹2,480₹24,800₹2,48,000
अहमदाबाद₹2,480₹24,800₹2,48,000
पुणे₹2,480₹24,800₹2,48,000
लुधियाना₹2,480₹24,800₹2,48,000
गुवाहाटी₹2,480₹24,800₹2,48,000
इंदौर₹2,480₹24,800₹2,48,000
बैंगलोर₹2,480₹24,800₹2,48,000
भुवनेश्वर₹2,650₹26,500₹2,65,000
केरल₹2,650₹26,500₹2,65,000
रायपुर₹2,480₹24,800₹2,48,000
हैदराबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी के भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले सत्र शुक्रवार को चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। चांदी 4,000 रुपये महंगी होकर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। आज बाजार ओपन होने तक यही भाव रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी 3.06 डॉलर यानी 4.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 05 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में भी तेजी रही और इसका भाव 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,40,852 रुपये हो गया। वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां चांदी 4.26 प्रतिशत चढ़कर 73.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों ने शुक्रवार को वर्ष 2026 की सकारात्मक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में चांदी ने पिछले चार दशकों में सबसे मजबूत वार्षिक बढ़त दर्ज की थी, जिसके बाद यह तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी की मांग बढ़ी है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद भी कीमतों को समर्थन दे रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article