बिजनेस

चांदी का भाव आज का 6 फरवरी 2026: फिर बड़ी गिरावट, 13000 रुपये लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 February 2026: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद दो दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। लेकिन फिर गिरावट शुरू हो गई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 February 2026 : चांदी में फिर गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। यह गुरुवार को 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 8,198 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गया। दिन के कारोबार के दौरान, चांदी की कीमत 14,628 रुपये या 6 प्रतिशत टूटकर 2,29,187 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक का तेज सुधार हुआ। हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके पहले दिन में चांदी करीब 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी।

इधर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी 25,000 रुपये घटकर 2,75,000 रुपये हो गई। कल यानी गुरुवार को चांदी की कीमत 20,000 रुपये घटकर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,54,339 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जो दोपहर तक घटकर 2,41,184 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,44,929 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) देख सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,800₹28,000₹2,80,000
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,750₹27,500₹2,75,000
गाजियाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
नोएडा₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुरुग्राम₹2,750₹27,500₹2,75,000
चंडीगढ़₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,750₹27,500₹2,75,000
इंदौर₹2,750₹27,500₹2,75,000
सूरत₹2,750₹27,500₹2,75,000
नागपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
नासिक₹2,750₹27,500₹2,75,000
बैंगलोर₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
भुवनेश्वर₹2,800₹28,000₹2,80,000
कटक₹2,800₹28,000₹2,80,000
केरल₹2,800₹28,000₹2,80,000
रायपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 30,300 रुपये, या 10.16 प्रतिशत लुढ़ककर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सर्राफा कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई, जिसमें चांदी 13 प्रतिशत तक लुढ़क गए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 11.94 डॉलर, या 13.54 प्रतिशत टूटकर 76.26 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख और डॉलर मजबूत होने के बीच वायदा कारोबार में गुरुवरा को चांदी की कीमतों में दो दिन की तेजी खत्म हो गई और इनमें करीब 10 प्रतिशत तक की तेज गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 26,850 रुपये या 10 प्रतिशत लुढ़ककर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में, चांदी 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई। कॉमेक्स में, मार्च डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 8.85 डॉलर या 10.48 प्रतिशत टूटकर 75.55 डॉलर प्रति औंस रह गई। दिन के कारोबार के दौरान, यह 13 प्रतिशत से ज़्यादा टूटकर 73.38 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट आई, जिससे दो दिन से जारी तेजी का रुख पलट गया क्योंकि बहुमूल्य धातुओं को फिर से बिकवाली दबाव और बढ़ी हुई अस्थिरता का सामना करना पड़ा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि यह गिरावट मजबूत डॉलर, फेडरल रिजर्व के अधिकारी की सख्त टिप्पणियों और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के बीच आई। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस पमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि गुरुवार को हाजिर चांदी में गिरावट आई क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ और कल ओमान में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले सावधानी बरती जा रही है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में हाल की तेजी खत्म हो गई। एमसीएक्स चांदी में भी भारी गिरावट आई, यह लगभग 8-10 प्रतिशत नीचे गिर गई, क्योंकि बिकवाली का दबाव तेज हो गया और अल्पावधिक मुनाफावसूली हावी रही। उन्होंने कहा कि यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम के कम होने से वैश्विक सुरक्षित-निवेश की मांग कम हो गई, जिससे व्यापारियों ने अपनी लंबे सौदों को खत्म कर दिया।

End of Article