बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 फरवरी 2026: बड़ी गिरावट, 30300 रुपये लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 February 2026: हाल में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद दो दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg12.

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 February 2026 : लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद चांदी ने तेजी के साथ वापसी की थी। लेकिन आज चांदी फिर लुढ़क गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 30,300 रुपये, या 10.16 प्रतिशत लुढ़ककर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 26,850 रुपये या 10 प्रतिशत टूटकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को चांदी की कीमत 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को MCX पर चांदी 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि शुक्रवार से सोमवार के बीच चांदी की कीमतों में करीब 41 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे प्रति किलोग्राम 1,63,632 रुपये की कमी आई थी। यह गिरावट 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 11.94 डॉलर, या 13.54 प्रतिशत टूटकर 76.26 डॉलर प्रति औंस रह गई। कॉमेक्स बाजार में चांदी 8.85 डॉलर या 10.48 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75.55 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिन के दौरान इसमें 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह 73.38 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज चांदी की कीमत 20 हजार रुपये घटकर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को 3,20,000 रुपये किलो थी। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी 2,76,538 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जो दोपहर तक गिरकर 2,52,232 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक यह 2,54,339 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी देंगे, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) देख सकें। कब सस्ता होगा सोना और चांदी, यहां क्लिक करके जानिए ताजा अनुमान

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,000₹30,000₹3,00,000
मुंबई₹3,000₹30,000₹3,00,000
कोलकाता₹3,000₹30,000₹3,00,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹3,000₹30,000₹3,00,000
लखनऊ₹3,000₹30,000₹3,00,000
मेरठ₹3,000₹30,000₹3,00,000
कानपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
अयोध्या₹3,000₹30,000₹3,00,000
गाजियाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
नोएडा₹3,000₹30,000₹3,00,000
चंडीगढ़₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुरुग्राम₹3,000₹30,000₹3,00,000
जयपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
अहमदाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
पुणे₹3,000₹30,000₹3,00,000
लुधियाना₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुवाहाटी₹3,000₹30,000₹3,00,000
इंदौर₹3,000₹30,000₹3,00,000
सूरत₹3,000₹30,000₹3,00,000
नागपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
नासिक₹3,000₹30,000₹3,00,000
बैंगलोर₹3,000₹30,000₹3,00,000
वडोदरा₹3,000₹30,000₹3,00,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी 14,300 रुपये या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछली सेशन में सफेद धातु 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी 4.28 डॉलर, या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार, मार्च डिलिवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 16,853 रुपये, यानी 6.29 प्रतिशत बढ़कर 2,84,868 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी मंगलवार को लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद 31,754 रुपये, यानी 13.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,68,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

ट्रेडर्स ने कहा कि मज़बूत ग्लोबल ट्रेंड, कमजोर अमेरिकी डॉलर, जिसने पिछले हफ्ते की भारी बिकवाली के बाद कीमती धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से जगाई, इस तेजी में योगदान दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को चांदी में तेजी जारी रही, चांदी में भारी उतार-चढ़ाव और करेक्शन के बाद इंट्रा-डे में 6 प्रतिशत तक की तेजी आई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट कमोडिटीज सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सेफ-हेवन खरीदारी फिर से शुरू होने के कारण बुधवार को चांदी में तेजी आई। गांधी ने कहा कि यह टकराव इस हफ्ते के आखिर में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता को लेकर आशावाद को कमजोर करता है और वाशिंगटन और तेहरान के बीच और संघर्ष की संभावना के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे रिस्क प्रीमियम बढ़ सकता है और सेफ-हेवन एसेट्स की मांग बढ़ सकती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सत्रों में भारी बिकवाली के बाद चांदी में तेजी से सुधार हुआ, जिसे डॉलर की कमजोरी से समर्थन मिला, हालांकि घरेलू बाज़ारों में बढ़त डॉलर-रुपये के कमजोर होने से सीमित रही। उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट के बाद निवेशकों की दिलचस्पी वापस लौटी, जिससे सौदों की कमी पूरा करने के लिए लिवाली हुई। मोदी ने कहा कि चांदी में आठ प्रतिशत से अधिक की तेजी आई, जिससे बाजारों में जोखिम लेने की धारणा बेहतर हुई और कारोबारी धरणा में सुधार हुआ।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि चांदी में करीब 25 प्रतिशत का उछाल आया है, क्योंकि बिकवाली कम हुई और कम कीमतों का फायदा उठाने के लिए खरीदार आगे आए। उन्होंने आगे कहा कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से भी सुरक्षित निवेश के बतौर लिवाली को समर्थन मिला, जब अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया, जबकि निवेशक शुक्रवार को होने वाली परमाणु वार्ता के नए दौर का इंतजार कर रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article