बिजनेस

चांदी का भाव आज का 3 अप्रैल 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 April 2026: ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे भीषण युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं गुड फ्राइडे के दिन आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 April 2026 : ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे भीषण युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कम रहने से चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। चांदी की कीमत 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर अपरिवर्तित रही। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 4.48% लुढ़कर यानी 10901 रुपये गिरावट के साथ 2,32,600 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन चांदी 2,43,501 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,50,000 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत गुरुवार को बाजार बंद होने तक घटकर 2,27,813 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
कटक₹2,550₹25,500₹2,55,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत 9,000 रुपये लुढ़ककर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत में 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले बंद भाव 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लुढ़ककर 2,37,000 रुपये (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 5.49 डॉलर, या 7.32 प्रतिशत टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत गुरुवार को 14,301 रुपये टूटकर 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चार सत्र से जारी तेजी का सिलसिला टूटा और चांदी की कीमत गुरुवार को 14,301 रुपये या 5.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,29,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव 6.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.16 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के खत्म होने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी न देने और अमेरिका के ईरान पर अपने रणनीतिक लक्ष्यों को करीब हासिल करने की बात कहने से बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतों भारी गिरावट आई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी देने के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है। बाजार प्रतिभागी संघर्ष के इर्द-गिर्द बदलती बयानबाजी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बने हुए हैं क्योंकि निवेशक भू-राजनीतिक जोखिमों का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article