बिजनेस

चांदी का भाव आज का 29 दिसंबर 2025: रेट फिर नए शिखर पर, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी ढ़ाई लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। करीब-करीब रोज ऑल टाइम हाई पर पहुंच रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka (8)

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 December 2025 : चांदी की कीमतों में इस समय जोरदार तेजी देखने को मिल रही है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोमवार को चांदी की कीमतों में लगातार 5वें दिन रिकॉर्ड तेजी जारी रही। इससे दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 3,650 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,36,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।उधर वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत में लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी रही और यह छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,28,107 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,43,483 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक कीमत घटकर 2,35,440 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी की कीमत 2,58,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी में मजबूती बनी हुई है। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी देंगे।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर के नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किग्रा चांदी का भाव
दिल्ली₹2,580₹25,800₹2,58,000
मुंबई₹2,580₹25,800₹2,58,000
पटना₹2,580₹25,800₹2,58,000
कोलकाता₹2,580₹25,800₹2,58,000
चेन्नई₹2,810₹28,100₹2,81,000
लखनऊ₹2,580₹25,800₹2,58,000
अयोध्या₹2,580₹25,800₹2,58,000
मेरठ₹2,580₹25,800₹2,58,000
कानपुर₹2,580₹25,800₹2,58,000
गाजियाबाद₹2,580₹25,800₹2,58,000
नोएडा₹2,580₹25,800₹2,58,000
गुड़गांव₹2,580₹25,800₹2,58,000
चंडीगढ़₹2,580₹25,800₹2,58,000
जयपुर₹2,580₹25,800₹2,58,000
अहमदाबाद₹2,580₹25,800₹2,58,000
पुणे₹2,580₹25,800₹2,58,000
लुधियाना₹2,580₹25,800₹2,58,000
गुवाहाटी₹2,580₹25,800₹2,58,000
इंदौर₹2,580₹25,800₹2,58,000
सूरत₹2,580₹25,800₹2,58,000
बैंगलोर₹2,580₹25,800₹2,58,000
भुवनेश्वर₹2,810₹28,100₹2,81,000
केरल₹2,810₹28,100₹2,81,000
रायपुर₹2,580₹25,800₹2,58,000
हैदराबाद₹2,810₹28,100₹2,81,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। वायदा बाजार में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। बीते एक हफ्ते में इसमें 15 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। यह उछाल मजबूत औद्योगिक मांग, अमेरिका में अगले साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और वैश्विक आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण आया है। घरेलू बाजार की तेजी का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिखा। एक ही दिन में चांदी की कीमत 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 79.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ 18,210 रुपये यानी 8.14 प्रतिशत उछलकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, हालांकि बाद में यह 2,39,787 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

छुट्टियों के कारण छोटा रहा यह कारोबारी सप्ताह चांदी के लिए बेहद मजबूत रहा। 19 दिसंबर के बाद से इसकी कीमत 31,348 रुपये यानी करीब 15.04 प्रतिशत बढ़ चुकी है। इस दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद आक्रामक खरीदारी देखने को मिली। साल 2025 में चांदी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2024 को इसकी कीमत 87,233 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर करीब 1,52,554 रुपये प्रति किलो हो चुकी है। यानी इसमें लगभग 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स पर चांदी वायदा पहली बार 79 डॉलर प्रति औंस के पार गया। मार्च 2026 का सौदा 11.2 प्रतिशत उछलकर 79.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा, हालांकि बाद में यह 77.19 डॉलर पर बंद हुआ।

हाजिर बाजार में भी रिकॉर्ड भाव

भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 9,350 रुपये बढ़कर 2,36,350 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। बुधवार को इसका भाव 2,27,000 रुपये प्रति किलो था। बीते चार कारोबारी सत्रों में चांदी 32,250 रुपये यानी 15.8 प्रतिशत महंगी हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में, 31 दिसंबर 2024 को चांदी 89,700 रुपये प्रति किलो थी, और अब इसमें 1,46,650 रुपये यानी 163.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। विदेशी बाजारों में भी हाजिर चांदी पहली बार 75 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची और 5.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.63 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुई।

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक मेहता इक्विटीज के कमोडिटी विभाग के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री के अनुसार, चांदी अब केवल एक कीमती धातु नहीं रह गई है। उच्च तकनीक वाले उद्योगों में इसकी अहम भूमिका, सीमित उपलब्धता और बढ़ती औद्योगिक मांग इसके बुनियादी कारकों को मजबूत बना रही है। उन्होंने बताया कि मजबूत औद्योगिक खपत, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में लगातार निवेश, अच्छी भौतिक मांग और निवेशकों का इक्विटी से जिंस बाजार की ओर बढ़ता रुझान चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन दे रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article