बिजनेस

चांदी का भाव आज का 28 दिसंबर 2025: बना नया रिकॉर्ड, 2.5 लाख के पार, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी ढ़ाई लाख किलो के पार पहुंच गई है। रोज ऑल टाइम हाई पर पहुंच रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 December 2025 : चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और यह लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। कीमतें अब 2.5 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और वायदा बाजार में यह 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर लगातार पांचवें दिन बढ़त दर्ज करते हुए मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी 18,210 रुपये यानी 8.14 प्रतिशत उछलकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में यह 2,39,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक कीमत बढ़कर 2,28,107 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी बनी हुई है। आगे हम आपको अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे।

भारत के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,510₹25,100₹2,51,000
मुंबई₹2,510₹25,100₹2,51,000
कोलकाता₹2,510₹25,100₹2,51,000
चेन्नई₹2,740₹27,400₹2,74,000
पटना₹2,510₹25,100₹2,51,000
लखनऊ₹2,510₹25,100₹2,51,000
अयोध्या₹2,510₹25,100₹2,51,000
कानपुर₹2,510₹25,100₹2,51,000
मेरठ₹2,510₹25,100₹2,51,000
गाजियाबाद₹2,510₹25,100₹2,51,000
नोएडा₹2,510₹25,100₹2,51,000
गुड़गांव₹2,510₹25,100₹2,51,000
जयपुर₹2,510₹25,100₹2,51,000
अहमदाबाद₹2,510₹25,100₹2,51,000
पुणे₹2,510₹25,100₹2,51,000
लुधियाना₹2,401₹24,010₹2,40,100
गुवाहाटी₹2,510₹25,100₹2,51,000
इंदौर₹2,510₹25,100₹2,51,000
चंडीगढ़₹2,510₹25,100₹2,51,000
बैंगलोर₹2,510₹25,100₹2,51,000
भुवनेश्वर₹2,740₹27,400₹2,74,000
केरल₹2,740₹27,400₹2,74,000
रायपुर₹2,510₹25,100₹2,51,000
हैदराबाद₹2,740₹27,400₹2,74,000
(डेटा सोर्स- गुडरिटर्न्स)

वायदा बाजार में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के पार

चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और वायदा बाजार में यह 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह उछाल मजबूत औद्योगिक मांग, अगले साल अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और आपूर्ति में व्यवधान की बढ़ती चिंताओं के चलते आया। घरेलू बाजार में आई इस तेजी का असर वैश्विक बाजारों में भी दिखा, जहां चांदी एक ही दिन में 11 प्रतिशत से अधिक उछलकर 79.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर लगातार पांचवें दिन बढ़त दर्ज करते हुए मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी 18,210 रुपये यानी 8.14 प्रतिशत उछलकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में यह 2,39,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

छुट्टियों के कारण छोटे रहे इस सप्ताह में 19 दिसंबर के बाद से चांदी की कीमत 31,348 रुपये यानी 15.04 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान तेज उतार-चढ़ाव के बीच कारोबारियों की आक्रामक खरीदारी देखने को मिली। वर्ष 2025 में चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2024 को 87,233 रुपये प्रति किलोग्राम थी और तब से कीमत 1,52,554 रुपये प्रति किलोग्राम यानी लगभग 175 प्रतिशत चढ़ चुकी है। इस बीच कॉमेक्स पर चांदी वायदा पहली बार 79 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। मार्च 2026 का सौदा 8.02 डॉलर यानी 11.2 प्रतिशत उछलकर 79.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, हालांकि बाद में यह 77.19 डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले दिन का भाव

भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 9,350 रुपये बढ़कर 2,36,350 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बुधवार को चांदी की कीमत 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत 32,250 रुपये यानी 15.8 प्रतिशत बढ़ी है। यह 19 दिसंबर को 2,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस साल चांदी की कीमत 31 दिसंबर, 2024 को 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी और तब से इसमें 1,46,650 रुपये यानी 163.5 प्रतिशत की तेजी आई है। हाजिर चांदी विदेशी कारोबार में पहली बार 75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में चांदी 3.72 डॉलर यानी 5.18 प्रतिशत बढ़कर 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मेहता इक्विटीज के जिंस विभाग के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि चांदी का कारोबार अब केवल सोने जैसी कीमती धातु के रूप में नहीं हो रहा। उच्च प्रदर्शन वाली तकनीक में इसकी अनिवार्य भूमिका, उपलब्ध भंडार में कमी और औद्योगिक मांग इसके बुनियादी कारकों को नया रूप दे रही है। कलंत्री ने आगे कहा कि मजबूत औद्योगिक खपत, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड में लगातार निवेश, अच्छी भौतिक मांग और निवेशकों के इक्विटी से जिंस की ओर बढ़ते रुख के कारण कीमतों को अच्छा समर्थन मिला हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article