बिजनेस

चांदी का भाव आज का 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के दिन क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26January 2026: चांदी की कीमतें एक बार फिर नई रिकॉर्ड हाई पहुंच गई हैं। यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, यह देखना होगा। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज गणतंत्र दिवस के दिन आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 January 2026: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 12,638 रुपये यानी करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसमें गिरावट देखने को मिली थी और भाव 3,16,958 रुपये प्रति किलो पर आ गया था। वहीं बुधवार को चांदी वायदा 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सराफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। यहां चांदी 9,500 रुपये यानी लगभग 3 प्रतिशत चढ़कर पिछले बंद भाव 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में चांदी ने 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक बरकरार रही और इसका भाव बढ़कर 99.46 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत 3,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 3,17,705 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चूंकि शनिवार, रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस) को बाजार बंद रहेगा, इसलिए इन दिनों के लिए यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी देंगे।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,349₹33,490₹3,34,900
पटना₹3,349₹33,490₹3,34,900
मुंबई₹3,349₹33,490₹3,34,900
कोलकाता₹3,349₹33,490₹3,34,900
लखनऊ₹3,349₹33,490₹3,34,900
मेरठ₹3,349₹33,490₹3,34,900
कानपुर₹3,349₹33,490₹3,34,900
अयोध्या₹3,349₹33,490₹3,34,900
गुरुग्राम₹3,349₹33,490₹3,34,900
चंडीगढ़₹3,349₹33,490₹3,34,900
गाजियाबाद₹3,349₹33,490₹3,34,900
नोएडा₹3,349₹33,490₹3,34,900
जयपुर₹3,349₹33,490₹3,34,900
अहमदाबाद₹3,349₹33,490₹3,34,900
पुणे₹3,349₹33,490₹3,34,900
लुधियाना₹3,349₹33,490₹3,34,900
गुवाहाटी₹3,349₹33,490₹3,34,900
इंदौर₹3,349₹33,490₹3,34,900
बैंगलोर₹3,349₹33,490₹3,34,900
चेन्नई₹3,649₹36,490₹3,64,900
भुवनेश्वर₹3,649₹36,490₹3,64,900
केरल₹3,649₹36,490₹3,64,900
रायपुर₹3,349₹33,490₹3,34,900
हैदराबाद₹3,649₹36,490₹3,64,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सोने में तेजी के बाद चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। चांदी 9,500 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे पहले बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी ने 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी ने नई ऊंचाई हासिल की। हाजिर बाजार में चांदी पहली बार 99 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई। कारोबार के दौरान यह 99.78 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंची और बाद में 3.42 प्रतिशत यानी 3.29 डॉलर की बढ़त के साथ 99.46 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में चांदी का भाव

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिकॉर्ड तेजी का असर वायदा कारोबार पर भी दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 12,638 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत बढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को चांदी का वायदा भाव 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में भी चांदी ने ऐतिहासिक छलांग लगाई। कॉमेक्स में चांदी पहली बार 99 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची। मार्च डिलीवरी वाले अनुबंधों का भाव शुक्रवार को 3.02 डॉलर यानी 3.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.39 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और वे अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमत 4,970 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,59,200 रुपये) और चांदी की कीमत 99.2 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,40,000 रुपये) तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 के बाद यह दोनों धातुओं का सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन है, जिसका प्रमुख कारण भू-राजनीतिक जोखिम और सुरक्षित निवेश की लगातार बढ़ती मांग है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article