बिजनेस

चांदी का भाव आज का 26 दिसंबर 2025: फिर टूटा रिकॉर्ड, जानें पटना, दिल्ली, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो पार करके ढ़ाई लाख किलो की ओर तेजी से बढ़ रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 December 2025 : चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर चुकी हैं और अब 2.5 लाख रुपये के स्तर के करीब पहुंचने की चर्चा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी का भाव 2,18,983 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो दोपहर बढ़कर 2,32,100 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,28,107 रुपये किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी लगातार 5वें सेशन में अपनी जबरदस्त तेजी जारी रखते हुए, शुक्रवार को चांदी की कीमतें 8,951 रुपये बढ़कर वायदा कारोबार में 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में इस सफेद धातु ने 75 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत बढ़कर 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी बनी हुई है। आगे हम आपको अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे।

भारत के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,540₹25,400₹2,54,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुडगांव₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,540₹25,400₹2,54,000
केरल₹2,540₹25,400₹2,54,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,540₹25,400₹2,54,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी 9,750 रुपये की तेजी के साथ 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 2,17,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कैलेंडर वर्ष के हिसाब से देखें तो 31 दिसंबर 2024 को दर्ज 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से अब तक चांदी की कीमत में 1,37,300 रुपये यानी करीब 153 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक बरकरार रही। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूती दिखाते हुए हाजिर चांदी 1.22 डॉलर या 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.70 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई। बीते चार सत्रों में चांदी की कीमत 67.14 डॉलर से बढ़कर 5.56 डॉलर यानी 8.3 प्रतिशत ऊपर चली गई है। वहीं, इस साल अब तक चांदी 43.73 डॉलर या करीब 151 प्रतिशत मजबूत हुई है।

पिछले दिन क्या रही वायदा बाजार में चांदी की चाल

वायदा बाजार में भी तेजी का रुख बना रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च 2026 डिलीवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में 4,234 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,23,887 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में चांदी 2.23 प्रतिशत चढ़कर 72.75 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर कारोबार करती नजर आई।

चांदी में तेजी की वजह

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से चांदी में जोरदार तेजी आई है। उनके अनुसार कमजोर अमेरिकी डॉलर, फेडरल रिजर्व की ओर से नरम मौद्रिक नीति की संभावनाएं और दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनाव चांदी के लिए अनुकूल माहौल बना रहे हैं।

इसके अलावा, बढ़ते वैश्विक तनाव और अमेरिका में अगले साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी वजह से बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article