बिजनेस

चांदी का भाव आज का 22 फरवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 February 2026: चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अब बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद तेजी का रुख बना हुआ है। भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.64 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) है। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 10649 रुपये बढ़कर 2,52,042 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 2,41,393 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी बढ़कर 80.5 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,75,000 रुपये किलो हो गई। शुक्रवार को यह 2,70,000 रुपये किलो थी। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक चांदी 2,50,314 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,750₹27,500₹2,75,000
गाजियाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
नोएडा₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुरुग्राम₹2,750₹27,500₹2,75,000
चंडीगढ़₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,750₹27,500₹2,75,000
इंदौर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
सूरत₹2,750₹27,500₹2,75,000
नागपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
नासिक₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
बैंगलोर₹2,750₹27,500₹2,75,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

मजबूत वैश्विक रुख के कारण भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतें 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत बढ़कर 80.5 डॉलर प्रति औंस हो गई थी।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

पिछले दिन शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 4,375 रुपये की तेजी के साथ 2,45,750 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4,375 रुपये यानी 1.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 5,975 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी बाजार में, कॉमेक्स चांदी वायदा में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही, जो 1.23 डॉलर या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 78.87 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज के जिंस शोध विभाग में सहायक उपाध्यक्ष कायनात चेनवाला ने कहा कि सोना 5,020 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया जबकि संभावित अमेरिका-ईरान संघर्ष पर बढ़ती चिंताओं के कारण चांदी भी 81 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत खपत खर्च (पीसीई) से जुड़ी मुद्रास्फीति, चौथी तिमाही का जीडीपी और फ्लैश पीएमआई आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक घोषणा से पहले निवेशक सतर्क रहे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में तेज अस्थिरता के बाद खरीदार, गिरावट के समय लिवाली के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अपेक्षाओं सहित वैश्विक संकेत, निकट अवधि की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सुरक्षित निवेश वाली एसेट्स की डिमांड बढ़ने लगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article