बिजनेस

चांदी का भाव आज का 19 दिसंबर 2025: कीमत घटी लेकिन अब भी 2 लाख के पार, जानें पटना से चेन्नई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। 2 लाख प्रति किलो के पार अब नया रिकॉर्ड बन गया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

जानें चांदी के ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कीमत बढ़कर 2,01,120 रुपये किलो थी। दोपहर में थोड़ा घटकर 200336 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक थोड़ा और घटकर 2,00,067 रुपये किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में चांदी उछलकर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी।जबकि चांदी बुधवार को 7,300 रुपये उछलकर पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बढ़ोतरी से चांदी की कीमत इस साल 1 जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपये किलो यानी 129.4% बढ़ चुकी है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा भाव टूटकर 2,06,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को यह रिकॉर्ड 2,07,833 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

देश के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर के नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,111₹21,110₹2,11,100
मुंबई₹2,111₹21,110₹2,11,100
कोलकाता₹2,111₹21,110₹2,11,100
चेन्नई₹2,241₹22,410₹2,24,100
लखनऊ₹2,111₹21,110₹2,11,100
गाजियाबाद₹2,111₹21,110₹2,11,100
मेरठ₹2,111₹21,110₹2,11,100
कानपुर₹2,111₹21,110₹2,11,100
नोएडा₹2,111₹21,110₹2,11,100
पटना₹2,111₹21,110₹2,11,100
गुरुग्राम₹2,111₹21,110₹2,11,100
जयपुर₹2,111₹21,110₹2,11,100
अहमदाबाद₹2,111₹21,110₹2,11,100
पुणे₹2,111₹21,110₹2,11,100
लुधियाना₹2,111₹21,110₹2,11,100
गुवाहाटी₹2,111₹21,110₹2,11,100
इंदौर₹2,111₹21,110₹2,11,100
सूरत₹2,111₹21,110₹2,11,100
चंडीगढ़₹2,111₹21,110₹2,11,100
बैंगलोर₹2,111₹21,110₹2,11,100
अयोध्या₹2,111₹21,110₹2,11,100
भुवनेश्वर₹2,241₹22,410₹2,24,100
केरल₹2,241₹22,410₹2,24,100
रायपुर₹2,111₹21,110₹2,11,100
हैदराबाद₹2,241₹22,410₹2,24,100

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1,800 रुपये उछलकर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसका कारण कारोबारियों की निरंतर खरीदारी है। चांदी बुधवार को 7,300 रुपये उछलकर पहली बार दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस वृद्धि के साथ, चांदी की कीमत इस साल एक जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपये किलो यानी 129.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

वैश्विक बाजार में कमजोर संकेतों के बीच कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतें बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड स्तर से 751 रुपये टूटकर 2,06,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 751 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत टूटकर 2,06,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को यह रिकॉर्ड 2,07,833 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमत

विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.25 प्रतिशत घटकर 66.04 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले सत्र में, चांदी 3.13 डॉलर यानी 4.91 प्रतिशत बढ़कर 66.88 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा वर्ष में, चांदी की कीमतें दो जनवरी, 2025 को दर्ज किए गए 29.56 डॉलर प्रति औंस से 37.32 डॉलर यानी 126.3 प्रतिशत बढ़ी हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने कहा कि इस साल चांदी सालाना आधार पर करीब 130 प्रतिशत चढ़ी है। उसे कम होते भंडार और मजबूत खुदरा और औद्योगिक मांग, खासकर तेजी से बढ़ते सौर, इलेक्ट्रिक वाहन और डेटा सेंटर सेक्टर से भी समर्थन मिला है। विश्लेषकों ने कहा कि चांदी लगातार पांचवें साल आपूर्ति की कमी देख रही है और यह रुख जारी रहने का अनुमान है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article