बिजनेस

चांदी का भाव आज का 18 मार्च 2026: रेट में 6000 रुपये की गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 6,000 रुपये, या 2.28 प्रतिशत टूटकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 8 बजे तक 2.47% लुढ़कर यानी 6241 रुपये गिरकर के साथ 2,46,872 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,53,113 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,52,340 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,50,163 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,49,907 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत 10000 रुपये लुढ़कर 2,65,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
चेन्नई₹2,750₹27,500₹2,75,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
अयोध्या₹2,650₹26,500₹2,65,000
कानपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
गाजियाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
नोएडा₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुरुग्राम₹2,650₹26,500₹2,65,000
चंडीगढ़₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
वडोदरा₹2,650₹26,500₹2,65,000
सूरत₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुवाहाटी₹2,650₹26,500₹2,65,000
इंदौर₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
नागपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
नासिक₹2,650₹26,500₹2,65,000
बैंगलोर₹2,650₹26,500₹2,65,000
भुवनेश्वर₹2,750₹27,500₹2,75,000
कटक₹2,750₹27,500₹2,75,000
केरल₹2,750₹27,500₹2,75,000
रायपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
हैदराबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं की कीमतों में 2 प्रतिशत तक का उछाल आया। चांदी की कीमत 6,000 रुपये या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 2,62,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.35 प्रतिशत घटकर 80.46 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ताजा सुरक्षित निवेश वाली आस्तियों की लिवाली बढ़ने से वायदा बाजार में चांदी में चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया और इसकी कीमत 2,168 रुपये की तेजी के साथ 2,58,700 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,168 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। जिसमें 5,995 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दिन के कारोबार में चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 6,367 रुपये या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 2,62,899 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। विदेशी बाजार में, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में मई डिलिवरी के लिए चांदी वायदा कीमत 0.68 प्रतिशत बढ़कर 81.23 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने चांदी की कीमतों में उछाल का कारण पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर चिंताओं के बीच सुरक्षित-संपत्ति के लिए निवेशकों की बढ़ती मांग को बताया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग में जिंस विश्लेषक कावेरी मोरे ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश वाली आस्तियों की मांग के कारण चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की तेजी आई है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास, संभावित व्यवधान, ने निवेशकों को परेशान रखा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतें 80 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गईं हैं, जो तेज गिरावट के बाद नए सिरे से सुरक्षित मांग को दर्शाता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article