बिजनेस

चांदी का भाव आज का 18 दिसंबर 2025: फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी, जानें पटना से, दिल्ली, चेन्नई तक के भाव

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। दो लाख प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक कीमत 1,99,641 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,01,250 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,01,120 रुपये किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1,800 रुपये उछलकर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। चांदी बुधवार को 7,300 रुपये उछलकर पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस वृद्धि के साथ, चांदी की कीमत इस साल 1 जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपये किलो यानी 129.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

उधर वैश्विक बाजार में कमजोर संकेतों के बीच कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतें गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर से 751 रुपये टूटकर 2,06,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 751 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत टूटकर 2,06,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को यह रिकॉर्ड 2,07,833 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी 1.76 प्रतिशत टूटकर 65.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

देश के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किग्रा)

शहर के नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,110₹21,100₹2,11,000
मुंबई₹2,110₹21,100₹2,11,000
कोलकाता₹2,110₹21,100₹2,11,000
चेन्नई₹2,240₹22,400₹2,24,000
लखनऊ₹2,110₹21,100₹2,11,000
मेरठ₹2,110₹21,100₹2,11,000
कानपुर₹2,110₹21,100₹2,11,000
गाजियाबाद₹2,110₹21,100₹2,11,000
नोएडा₹2,110₹21,100₹2,11,000
गुड़गांव₹2,110₹21,100₹2,11,000
जयपुर₹2,110₹21,100₹2,11,000
पटना₹2,110₹21,100₹2,11,000
अहमदाबाद₹2,110₹21,100₹2,11,000
पुणे₹2,110₹21,100₹2,11,000
लुधियाना₹2,110₹21,100₹2,11,000
गुवाहाटी₹2,110₹21,100₹2,11,000
इंदौर₹2,110₹21,100₹2,11,000
सूरत₹2,110₹21,100₹2,11,000
नागपुर₹2,110₹21,100₹2,11,000
चंडीगढ़₹2,110₹21,100₹2,11,000
बैंगलोर₹2,110₹21,100₹2,11,000
अयोध्या₹2,110₹21,100₹2,11,000
भुवनेश्वर₹2,240₹22,400₹2,24,000
केरल₹2,240₹22,400₹2,24,000
रायपुर₹2,110₹21,100₹2,11,000
हैदराबाद₹2,240₹22,400₹2,24,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक घरेलू एवं वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें पहली बार दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को लांघ गईं। चांदी 7,300 रुपये बढ़कर 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जबकि पिछला बंद भाव 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 1,15,300 रुपये यानी 127.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कीमत एक जनवरी, 2025 को 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। इसके अलावा, विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई। चांदी 2.77 डॉलर यानी 4.35 प्रतिशत बढ़कर 66.52 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस साल दो जनवरी को चांदी 29.55 डॉलर प्रति औंस पर थी लेकिन उसके बाद से इसमें 36.96 डॉलर यानी 125.05 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है।

चांदी का वायदा भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 8,356 रुपये चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 8,356 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। इसी तरह मई 2026 के अनुबंधों की कीमत में 8,266 रुपये यानी 4.12 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,08,914 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस वर्ष अब तक चांदी की कीमतों में 1,18,533 रुपये यानी 135.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो एक जनवरी 2025 को 87,578 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दूसरी ओर चांदी की कीमत पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। यह डॉलर 5.25 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 66.65 डॉलर प्रति औंस रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही और घरेलू बाजारों में कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं। इसकी वजह यह है कि चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक नए शिखर पर पहुंच गई हैं। ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनीशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक दो महीने के निचले स्तर पर आ जाने से डॉलर में होने वाला सर्राफा कारोबार अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए अधिक किफायती हो गया है।

कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि चांदी ने अपनी शानदार बढ़त जारी रखी और पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। यह हाजिर आपूर्ति की तंगी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, चांदी समर्थित ईटीएफ में मजबूत निवेश और फेडरल रिज़र्व की ब्याज दर कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण हुआ है।

चैनवाला ने कहा कि चांदी में तेजी को उन रिपोर्टों से और बल मिला है कि चीन वर्ष 2026 से चांदी के निर्यात पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। इससे चांदी की आपूर्ति के एक मुख्य स्रोत में रुकावट आ सकती है और वैश्विक बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि चीन का चांदी भंडार पहले से ही एक दशक में सबसे निचले स्तर पर होने से किसी भी निर्यात पर रोक से इसकी हाजिर आपूर्ति की कमी और बढ़ सकती है। इससे तेजी का माहौल मजबूत होगा और निकट अवधि में कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं। चैनवाला ने कहा कि हाजिर चांदी की बढ़त ने सोने को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें सालाना आधार पर 120 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह मजबूती तंग आपूर्ति, बढ़ती लीज़ दरों और वैश्विक हरित ऊर्जा संक्रमण में चांदी की जरूरी भूमिका से जुड़ी बेहतर मांग की संभावनाओं के कारण हुई है।

पीटीआई-भाषा के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर एम ने कहा कि 65 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार करना चांदी के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 40 वर्ष में पहली बार चांदी की कीमतें कच्चे तेल की कीमतों से आगे निकल गई हैं, जिससे बाजार एक स्पष्ट संदेश दे रहा है कि भविष्य ठोस, महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ वस्तुओं का है। उन्होंने कहा कि चांदी की आपूर्ति में लगातार पांचवें वर्ष कमी बनी हुई है। इसके अलावा, भारतीय रुपये के मूल्य में गिरावट ने डॉलर मूल्य वाली वस्तुओं की कीमतों में तेजी ला दी है। आपूर्ति में कमी के संकेतों और अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article