बिजनेस

चांदी का भाव आज का 13 जनवरी 2026: कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें पटना, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी एक बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या है।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 January 2026 : चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला। फिर नया रिकॉर्ड बन गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें 6,000 रुपये उछलकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोमवार को चांदी 15,000 रुपये यानी 6 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ 2,65,000 रुपये प्रति किग्रा के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। यह शुक्रवार को 2,50,000 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। वर्ष 2026 में अब तक चांदी ने कुल 32,000 रुपये यानी 13.4 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज की है। यह 31 दिसंबर, 2025 को 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,232 रुपये या 1.2 प्रतिशत चढ़कर 2,72,202 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 85.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह एक नया रिकॉर्ड है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का भाव 2,56,776 रुपये किलो था। जो बढ़कर 2,62,742 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,63,032 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,871₹28,710₹2,87,100
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,701₹27,010₹2,70,100
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,701₹27,010₹2,70,100
गाजियाबाद₹2,701₹27,010₹2,70,100
नोएडा₹2,701₹27,010₹2,70,100
गुरुग्राम₹2,701₹27,010₹2,70,100
चंडीगढ़₹2,701₹27,010₹2,70,100
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,701₹27,010₹2,70,100
इंदौर₹2,701₹27,010₹2,70,100
नासिक₹2,701₹27,010₹2,70,100
बैंगलोर₹2,701₹27,010₹2,70,100
भुवनेश्वर₹2,871₹28,710₹2,87,100
केरल₹2,871₹28,710₹2,87,100
रायपुर₹2,701₹27,010₹2,70,100
हैदराबाद₹2,871₹28,710₹2,87,100
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी के अनुरूप सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 15,000 रुपये उछलकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 15,000 रुपये यानी छह प्रतिशत बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4.3 डॉलर यानी लगभग छह प्रतिशत बढ़कर 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

चांदी का वायदा भाव

चांदी के वायदा भाव में भी तेजी आई और मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 11,271 रुपये या 4.46 प्रतिशत चढ़कर 2,63,996 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में 16,409 रुपये या 6.94 प्रतिशत की तेजी आई थी। वहीं मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए चांदी की कीमत 4.56 अमेरिकी डॉलर या 5.8 प्रतिशत बढ़कर 83.90 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदों के कारण चांदी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं भी फिर से बढ़ी हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान ने 'रेड लाइन' पार कर ली है। अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए, अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। इसके बाद ट्रंप और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बीच बढ़ते झगड़े से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे फेडरल रिजर्व की आजादी को लेकर बड़ी चिंताएं फिर से बढ़ गईं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article