बिजनेस

चांदी का भाव आज का 13 फरवरी 2026: लुढ़के 13500 रुपए, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के ताजा दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 February 2026: चांदी की कीमतों उलट-पुलट जारी है। फिर तेज गिरावट ने सबको चौंका दिया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। गुरुवार को यह 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,59,133 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,41,945 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,42,433 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 15000 रुपये घटकर 2,80,000 रुपये किलो हो गई। कल तक 2,95,000 रुपये किलो थी। 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.09% बढ़कर यानी 7312 रुपये चढ़कर 2,43,747 रुपये प्रति किलो हो गया। कल यानी गुरुवार को 25882 रुपये लुढ़कर 2,37,136 रुपये किलो पर बंद हुआ था। इससे पहले चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.01 डॉलर यानी 3 प्रतिशत बढ़कर 77.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,800₹28,000₹2,80,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,800₹28,000₹2,80,000
कटक₹2,800₹28,000₹2,80,000
केरल₹2,800₹28,000₹2,80,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर स्थिर रहीं। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 82.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार उम्मीद से बेहतर US एम्प्लॉयमेंट डेटा ने फेडरल रिजर्व द्वारा जल्दी रेट में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया। ब्रोकरेज फर्म ने एक मार्केट नोट में कहा कि चांदी तेजी से गिरकर USD 81.6 पर आ गई, फिर वापस बढ़कर USD 83 के आसपास आ गई। मेटल बहुत अधिक वोलाटाइल बना हुआ है। 29 जनवरी के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब एक-तिहाई नीचे हाल ही में कीमतों में सबसे अधिक उतार-चढ़ाव 1980 के बाद से हुआ है, जो कम लिक्विडिटी और एग्रेसिव पोजिशनिंग की वजह से हुआ है।

हालांकि देर से मॉनेटरी ढील ने सोने जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स के लिए शॉर्ट-टर्म में बढ़त को लिमिट कर दिया है, लेकिन लगातार जियोपॉलिटिकल रिस्क, सेंट्रल बैंक की लगातार खरीदारी, और करेंसी के कमजोर होने को लेकर चल रही चिंताएं बुलियन को सपोर्ट दे रही हैं, उन्होंने आगे कहा। कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि आगे की पॉलिसी डायरेक्शन के लिए अब फोकस जॉबलेस क्लेम और शुक्रवार के US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) नंबरों पर है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article