बिजनेस

Byju's ने फिर रोकी कर्मचारियों की सैलरी, जानें कब मिलेगा वेतन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 2, 2024, 08:20 AM IST

Byju’s holds off staff salaries second month: यह लगातार दूसरा महीना है, जब कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिल पा रही है। कंपनी ने कहा को अभी राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि को जारी करने के लिए NCLT से हरी झंडी का इंतजार है।

Image

Byju's ने फिर रोकी कर्मचारियों की सैलरी, जानें कब मिलेगा वेतन

Byju’s holds off staff salaries second month: एडुटेक कंपनी बायजूज (Byju's) कर्मचारियों को सैलरी देने में देरी कर रही है। यह लगातार दूसरा महीना है, जब कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिल पा रही है। कंपनी ने कहा कि अभी राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि को जारी करने के लिए NCLT से हरी झंडी का इंतजार है। NCLT से हरी झंडी मिलने के बाद कंपनी कर्मचारियों की सैलरी का पेमेंट कर सकती है। दरअसल, पिछले महीने भी बायजूज के संस्थापक और CEO बायजू रविंद्रन ने यही तर्क दिया था।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने 1 अप्रैल को कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है। इसमें लिखा गया है, 'हमें यह बताते हुए काफी खेद है कि एक बार फिर आपकी सैलरी मिलने में देरी होगी। हमें भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और हम इंतजार कर रहे हैं कि फैसला हमारे हक में आए और हम राइट्स इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करते हुए नकदी संकट से निपट सकें।' कंपनी के एंप्लॉयीज को भेजी गई चिट्ठी में लिखा गया है, 'हम दूसरे तरीके से कुछ उधार लेने की तैयारी कर रहे हैं ताकि आपको 8 अप्रैल तक सैलरी दी जा सके। राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड से प्रतिबंध हटने पर हम सैलरी से जुड़े अपने सारे वादे पूरे कर सकेंगे।

कर्मचारियों को मिला वर्क फ्रॉम होम

बायजूज ने कुछ समय पहले ही अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा था। नकदी की कमी से जूझ रही कंपनी ने देश भर में अपने ऑफिस को खाली कर दिया है। कंपनी ने सिर्फ बेंगलुरु स्थित हेडक्वॉर्टर को अपने पास रखा है। ऑफिस छोड़ने का कदम बायजूज के भारत के CEO अर्जुन मोहन की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनके तहत कंपनी नकदी बचाने में जुटी है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article