बिजनेस

Eicher Motors Share: आयशर मोटर्स के शेयर ने 4 साल में पैसा कर दिया तीन गुना, आगे भी कमाई का चांस, जानें कितना है टार्गेट

Eicher Motors Share Price Target: ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट निमेष ठाकर ने आयशर मोटर्स के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 3-6 महीनों में 4600-4800 रु तक का टार्गेट दिया है।

Image

आयशर मोटर्स ने 4 साल में पैसा किया तीन गुना

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आयशर मोटर्स के शेयर के लिए BUY कॉल
  • 4800 रु है शेयर का टार्गेट
  • 4 साल में शेयर ने दिया 214.3 फीसदी रिटर्न

Eicher Motors Share Price Target: आयशर मोटर्स का शेयर कोरोना काल में काफी गिर गया था। 3 अप्रैल 2020 को यह शेयर बीएसई पर 1266.70 रु तक गिर गया था। जबकि बीते शुक्रवार को ये बीएसई पर 3981.70 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने 4 साल में 214.3 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा तीन गुना हो गया होगा। आयशर मोटर्स एक लार्ज कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.09 लाख करोड़ रु है। इसका शेयर आगे भी प्रॉफिट करा सकता है।

ये भी पढ़ें -

आयशर मोटर्स के लिए BUY कॉल

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट निमेष ठाकर ने आयशर मोटर्स के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 3-6 महीनों में 4600-4800 रु तक का टार्गेट दिया है। यानी ये 6 महीनों में 4800 रु तक जा सकता है। इस तरह ये मौजूदा भाव (3981.70 रु) से 4800 रु तक जाने पर 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

बीते हफ्ते कितना चढ़ा शेयर

  • रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स का शेयर बीते हफ्ते 6.88 फीसदी चढ़ा
  • एक महीने में ये 1.43 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में ये 17.67 फीसदी ऊपर गया है
  • 2024 में अब तक इसका रिटर्न -1.33 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article