बिजनेस

Stock Market: BSE-NSE के अलावा और कहां-कहां होती है शेयरों की ट्रेडिंग, क्या है MCX, जान लीजिए

Stock Market Exchanges: स्टॉक मार्केट, इक्विटी मार्केट या शेयर बाजार, स्टॉक (जिन्हें शेयर भी कहा जाता है) के खरीदारों और विक्रेताओं के लिए एक मार्केटप्लेस की तरह है। कंपनियां शेयर बाजार के एक्सचेंजों पर लिस्ट होती हैं और फिर उनकी सिक्योरिटीज में ट्रेड होता है।

Image

भारत में कितने हैं स्टॉक मार्केट एक्सचेंज

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में कुल 7 एक्सचेंज
  • कुछ हैं कमोडिटी एक्सचेंज
  • बीएसई और एनएसई सबसे बड़े एक्सचेंज

Stock Market Exchanges: स्टॉक एक्सचेंज, सिक्योरिटीज एक्सचेंज या बोर्स एक ऐसा एक्सचेंज है, जहां स्टॉक ब्रोकर और ट्रेडर्स स्टॉक, बॉन्ड और अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट को खरीद और बेच सकते हैं। भारत में शेयर बाजार के दो प्रमुख एक्सचेंज हैं। इनमें बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) शामिल हैं। बीएसई और एनसई पर करीब साढ़े 5 हजार कंपनियां लिस्टेड हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में बीएसई और एनएसई के अलावा और भी स्टॉक और कमोडिटी एक्सचेंज हैं। आगे जानते हैं इन एक्सचेंजों के बारे में।

ये भी पढ़ें -

कौन-कौन से हैं स्टॉक एक्सचेंज

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की वेबसाइट के अनुसार भारत में कुल 7 एक्सचेंज हैं :
  • BSE
  • NSE
  • कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड
  • मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • MCX
  • नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड
  • इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड
BSE & NSE

बीएसई और एनएसई सबसे बड़े एक्सचेंज

किस एक्सचेंज पर कितने शेयर हैं लिस्ट

  • बीएसई पर 5300 से अधिक कंपनियां लिस्ट हैं
  • एनएसई पर करीब 2300 कंपनियां लिस्टेड हैं
  • कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड पर 3500 से अधिक कंपनियां लिस्टेड हैं
  • मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर करीब 1350 कंपनियां लिस्टेड हैं
  • MCX एक कमोडिटी एक्सचेंज है, जिस पर सोना, अलौह धातुओं, तेल, प्राकृतिक गैस और कृषि वस्तुओं (जैसे मेंथा तेल, इलायची, पाम तेल और कपास) में ट्रेड होता है
  • नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड और इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड भी कमोडिटी एक्सचेंज हैं
share market

शेयर बाजार में 100 रु से कम निवेश कर सकते हैं

शेयर मार्केट का मतलब क्या है

स्टॉक मार्केट, इक्विटी मार्केट या शेयर बाजार, स्टॉक (जिन्हें शेयर भी कहा जाता है) के खरीदारों और विक्रेताओं के लिए एक मार्केटप्लेस की तरह है। कंपनियां शेयर बाजार के एक्सचेंजों पर लिस्ट होती हैं और फिर उनकी सिक्योरिटीज में ट्रेड होता है।

Invest for the long term

लॉन्ग टर्म के हिसाब से निवेश करें

शेयर बाजार में 100 रु से कम निवेश कर सकते हैं

शेयर बाजार में 50 पैसे, 1 रु - 2 रु होता है और आप कम से कम एक शेयर भी खरीद सकते हैं। तो यानी आप बहुत आराम से शेयर बाजार में 100 रु से भी कम का निवेश कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • सही शेयर की रिसर्च कर उसमें निवेश करें
  • अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो छोटी कंपनियों के स्टॉक से बचें
  • एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो बनाएं
  • हमेशा मंदी के लिए तैयार रहें
  • लॉन्ग टर्म के हिसाब से निवेश करें

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article