बिजनेस

1 से 5 साल की FD पर बंपर रिटर्न! इन बैंकों में मिल रहा 8% तक ब्याज

किसी भी बैंक में एफडी कराने से पहले ब्याज दर जरूर चेक करें। अधिक ब्याज दर ही आपको ज्यादा रिटर्न दिलाएगा।

Image

एफडी रेट्स

शेयर बाजार से निराश निवेशक एक बार फिर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ओर रुख कर रहे हैं। इसलिए एफडी कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अगर आप भी अपने बचत के पैसे से एफडी कराने की सोच रहे हैं तो हम आपको आज उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आपको 1 से 5 साल की एफडी पर बेहतर रिटर्न मिल सकता है। बता दें कि फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) की दरें अलग-अलग बैंकों में काफी अलग-अलग होती हैं, इसलिए निवेश करने से पहले अलग-अलग विकल्पों की तुलना करना जरूरी है।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ब्याज दरें

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday SFB): 1 साल से 5 साल की अवधि वाली FD पर सालाना 8.10% तक का शानदार ब्याज मिल रहा है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana SFB): समान अवधि (1-5 साल) के लिए यह बैंक 8% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल से 5 साल तक की जमा अवधि के लिए, सालाना 8 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहा है।

Shivalik स्मॉल फाइनेंस बैंक: एक साल से पांच साल तक की जमा अवधि के लिए सालाना 7.80 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहा है।

Slice स्मॉल फाइनेंस बैंक: एक साल से पांच साल तक की जमा अवधि के लिए, सालाना 7.75 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहा है।

प्राइवेट बैंकों में ब्याज दरें

IDFC FIRST Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि (tenure) के लिए सालाना 7.40 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहा है।

SBM Bank India (एसबीएम बैंक इंडिया): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 7.30 प्रतिशत तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

Bandhan Bank (बंधन बैंक): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 7.25 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहा है।

RBL Bank (आरबीएल बैंक): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 7.20 प्रतिशत तक की ब्याज दरें प्रदान कर रहा है।

DCB Bank (डीसीबी बैंक): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 7.15 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहा है।

सरकारी बैंकों में ब्याज दरें

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 6.75 प्रतिशत तक की ब्याज दर दे रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 6.65 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 6.60 प्रतिशत तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 6.60 प्रतिशत तक की ब्याज दर दे रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI): 1 वर्ष से 5 वर्ष की जमा अवधि के लिए सालाना 6.45 प्रतिशत तक की ब्याज दर दे रहा है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article