बजट 2026

'न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के लिए 20 हजार करोड़', वित्त मंत्री बोलीं- 2033 तक 5 छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर होंगे चालू

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कुल 20,000 करोड़ रुपये से परमाणु ऊर्जा मिशन बनाया जाएगा। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे।

Image

न्यूक्लियर एनर्जी मिशन

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कुल 20,000 करोड़ रुपये से परमाणु ऊर्जा मिशन बनाया जाएगा। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊर्जा परिवर्तन संबंधी प्रयासों के लिए 2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का विकास हमारे ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी क्षेत्रों के साथ सक्रिय भागीदारी के लिए, परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि लघु मॉड्यूलर रिएक्टर के अनुसंधान और विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये परिव्यय के साथ एक परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा। 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में सुधार और क्षमता वृद्धि को प्रोत्साहित किया जाएगा।

निर्मला सीतारमण का 8वां बजट भाषण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपना लगातार 8वां बजट पेश किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। बजट पेश करने के लिए संसद के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाया। कोई भी शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाये जाने की परंपरा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article