बजट 2026

Cooking Oil Prices: क्या कम होंगी खाने वाले तेल की कीमतें? सरकार ने कंपनियों से कहा- घटाएं दाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 24, 2024, 12:57 PM IST

Cooking Oil prices: सरकार ने खाना पकाने वाले तेल कंपनियों से कहा कि तेल का दाम कम करें। कंपनियों ने कहा कि नई फसल आने तक कम करना संभव नहीं है।

Image

क्या कम होंगे खाने वाले तेल के दाम? (तस्वीर-Times Now Hindi)

Cooking Oil prices: खाने वाले तेल की कीमतों में गिरावट के लिए सरकार कोशिश कर रही है। कंपनियों से इसे कम करने के लिए कहा है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स के एक संघ के मुताबिक सरकार ने खाना पकाने वाले तेल कंपनियों से अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के अनुरूप अपने उत्पादों की कीमतें कम करने के लिए कहा है। लेकिन निर्माताओं ने कहा कि तत्काल कटौती संभव नहीं हो सकती है। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि खुदरा कीमतों में कमी हो सकती है लेकिन यह मार्च तक संभव नहीं है। जब सरसों की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। तब खाने वाले तेल की कीमतों में कमी आएगी।

Cooking Oil prices: कीमतों में तत्काल कमी की गुंजाइश कम

ईटी के मुताबिक सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने मंगलवार को एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित एक पत्र में अजय झुनझुनवाला ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम तेल जैसे तेलों पर एमआरपी अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी की सीमा तक कम नहीं की गई है। हालांकि उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि कीमतों में तत्काल कमी की गुंजाइश कम है।

Cooking Oil prices: हर महीने मौजूदा मूल्य रुझानों पर तय होगी कीमतें

अडानी विल्मर के सीईओ अंगशु मल्लिक ने कहा कि खाना पकाने के तेल की कीमतें बहुत स्थिर हैं। कीमतों में कोई भारी वृद्धि या कमी नहीं हुई है। हमारी एमआरपी हर महीने मौजूदा मूल्य रुझानों के अनुरूप सही की जाती है। हमें कीमतों में तत्काल सुधार की उम्मीद नहीं है। जो 'फॉर्च्यून' ब्रांड के तहत खाना पकाने का तेल बेचता है।

Cooking Oil prices: दिसंबर में गिरावट हुई, जनवरी में फिर बढ़े दाम

वनस्पति तेल ब्रोकरेज सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया ने कहा कि हालांकि हम अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी कीमतों पर नजर रखते हैं और उसके आधार पर कम या ज्यादा करेंगे। दिसंबर में कीमतों में करीब 10% की गिरावट आई थी और फिर से जनवरी में 8% की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर कंपनियां कीमतों में केवल 3-4% की कटौती कर पाएंगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article