बजट 2026

Budget 2025: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें Budget का PDF, मोबाइल पर हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ सकेंगे

Budget 2025 PDF Download: आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश हो गया है। आप बजट की पीडीएफ फाइल (Budget PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। और मोबाइल पर ही पूरे बजट की जानकारी ले सकते हैं। यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं। आप बजट 2025 की लाइव कवरेज को टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

Image

Budget 2025

Budget 2025 PDF Download: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी, 2025 को बजट 2025 पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में यह निर्मला सीतारमण का आठवां बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में टैक्स, किसान, महिला, एमएसएमई और शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। यहां हम आपको बजट 2025 की PDF डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Budget 2025 PDF Download:

आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद आप बजट की पीडीएफ फाइल (Budget PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। और मोबाइल पर ही पूरे बजट की जानकारी ले सकते हैं।

या फिर

  • सबसे पहले भारतीय बजट की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाएं।
  • यहां "बजट भाषण" सेक्शन में जाएं।
  • पेज पर हाल ही में जोड़े गए "बजट 2025-26" टैब पर क्लिक करें।
  • यहां आपको 1947-48 से लेकर 2025-26 की पीडीएफ मिलेगी।
  • जिस साल की पीडीएफ आपको चाहिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
  • जैसे कि आप 2025-26 का बजट देखना चाहते हैं तो उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद PDF फाइल आप डाउनलोड कर सकेंगे।
  • आप बजट भाषण की कॉपी को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।

Budget 2025: केवाईसी प्रोसेस होगी आसान

सरकार लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और दुरुपयोग को रोकने के लिए सेंट्रल नो योर कस्टमर (CKYC) सिस्टम में बदलाव कर रही है। इसके लिए नई संशोधित केंद्रीय केवाईसी (KYC) रजिस्ट्री शुरू की जाएगी।

AI के लिए बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

अपने बजट भाषण के दौरान सीतारमण ने कहा कि मैंने 2023 में कृषि, स्वास्थ्य और टिकाऊ शहरों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक्सीलेंस के तीन केंद्रों की घोषणा की थी। अब, शिक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक्सीलेंस का एक केंद्र 500 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ स्थापित किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article