LIVE

Budget 2024, Nirmala Sitharaman Conference Live: इनकम टैक्स पर राहत नहीं, मगर पुराने मामले होंगे वापस, किसानों को नई योजना का तोहफा - अंतरिम बजट की हर अपडेट लाइव

Budget 2024, Nirmala Sitharaman Conference Live: इनकम टैक्स पर राहत नहीं, मगर पुराने मामले होंगे वापस, किसानों को नई योजना का तोहफा - अंतरिम बजट की हर अपडेट लाइव

Budget 2024, Nirmala Sitharaman Conference Live: इनकम टैक्स पर राहत नहीं, मगर पुराने मामले होंगे वापस, किसानों को नई योजना का तोहफा - अंतरिम बजट की हर अपडेट लाइव

Budget 2024, Nirmala Sitharaman Speech in Hindi, Highlights Live Updates in Hindi:आम चुनावों के बाद नई सरकार चुनकर आएगी तो वो फुल बजट पेश करेगी। आज का बजट (Budget Live Today) GYAN पर फोकस रह सकता है। (आज का निर्मला सीतारमण का भाषण ) यहां GYAN का मतलब है G-गरीब, Y-युवा, A-अन्नदाता और N-नारी। निर्मला सीतारमण सम्बोधन लाइव प्रसारण (Budget 2024 Nirmala Sitharaman Speech Live Updates)

Check Budget 2024 kya hua sasta kya hua Mahanga Live Full List | Watch Budget 2024 Expectations 2024 Live | Budget 2024 PDF in Hindi Direct Link | New Income Tax Slab 2024 2025 for Salaried Employees PDF

FEB 01, 2024 18:08 IST

Interim Budget 2024 Highlights: 'हम श्वेत पत्र लाएंगे'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। पिछले 10 साल के कामकाज पर हम श्वेत पत्र लाएंगे। हम एक विकसित भारत के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
FEB 01, 2024 17:25 IST

Interim Budget 2024 Highlights: गृह मंत्रालय को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित

अंतरिम बजट में गृह मंत्रालय को 2,02,868.70 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और इसका अधिकांश हिस्सा सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा सीआईएसएफ जैसे अर्धसैनिक बलों को जाएगा।
FEB 01, 2024 16:55 IST

Interim Budget 2024 Highlights: वित्त मंत्री ने बताया GDP का मतलब

वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह अंतरिम बजट है। साथ ही उन्होंने GDP का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि G का मतलब गवर्नेंस, D का मतलब डेवलपमेंट और P का मतलब परफॉर्मेंस है।
FEB 01, 2024 16:01 IST

Interim Budget 2024 Highlights: कोयले से गैस बनाने की कैपेसिटी बढ़ेगी

वित्त मंत्री ने कोयले से गैस बनाने की कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐलान किया है। इस कैपैसिटी को 2030 तक 100 मीट्रिक टन तक बढ़ाया जाएगा। इससे नेचुरल गैस, मेथेनॉल और अमोनिया के इम्पोर्ट का खर्च घटेगा।
FEB 01, 2024 15:51 IST

Interim Budget 2024 Highlights: बनेंगें 4 नये कॉरिडोर, बजट में हुए ऐलान

बजट में फ्रेट कॉरिडोर (माल ढोने के लिए रेलवे कॉरिडोर) के डेवलपमेंट का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 3 और रेलवे कॉरिडोर भी तैयार किए जाएंगे। इनमें सीमेंट और कोयला ढोने के लिए एनर्जी और सीमेंट कॉरिडोर, देश के प्रमुख बंदरगाहों को जोड़ने वाला पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और जिन रेलमार्गों पर ट्रेनों की संख्या अधिक है उन पर बनने वाला हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर शामिल है।
FEB 01, 2024 13:36 IST

PM Modi Live: 11,11,111 करोड़ रु के कैपेक्स का ऐलान

PM Modi Live: 11,11,111 करोड़ रु के कैपेक्स का ऐलान
केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट में राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर या कैपेक्स) 11,11,111 करोड़ रु रखा गया है, जो ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्रियों की भाषा में कहें तो यह 'स्वीट स्पॉट' है। इससे भारत का 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।
FEB 01, 2024 13:29 IST

PM Modi Live: पीएम मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण और उनकी टीम की सराहना की

पीएम मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण और उनकी टीम की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट 2047 में विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी देता है। मैं निर्मला जी और उनकी टीम को बधाई देता हूं। यह बजट युवा भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है।
FEB 01, 2024 13:30 IST

PM Modi Live: ''युवा भारत की युवा आकांक्षाओं की झलक''

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं को दर्शाता है। बजट में दो अहम फैसले किये गये, जिसमें रिसर्च और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के फंड का ऐलान शामिल है।
FEB 01, 2024 13:25 IST

PM Modi Live: ''गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कमाई के अवसरों पर केंद्रित होगा बजट''

अंतरिम बजट के बाद देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए इनकम जनरेट करने के अवसरों पर केंद्रित होगा।
FEB 01, 2024 13:22 IST

PM Modi Live: अंतरिम बजट के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया

अंतरिम बजट के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बजट समाज के हर वर्ग को फायदा पहुंचाएगा और एक विकसित भारत की नींव रखेगा।
FEB 01, 2024 13:14 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: किसान सम्मान निधि में नहीं हुई बढ़ोतरी

अंतरिम बजट में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अनुमान था कि पीएम किसान योजना की राशि को मौजूदा सालाना 6000 रु से बढ़ाकर 9 हजार या इससे भी अधिक किया जा सकता है। मगर अभी ये राशि 6000 रु ही रहेगी।
FEB 01, 2024 12:56 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: इंडिया-मिडिल ईस्ट यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर का किया जिक्र

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इंडिया-मिडिल ईस्ट यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंडिया-मिडिल ईस्ट यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर एक बड़ी उपलब्धि है। ये कॉरिडोर कारोबार को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद न्यू वर्ल्ड ऑर्डर बना है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को G20 की अध्यक्षता मुश्किल समय में मिली। दुनिया के सामने लो ग्रोथ रेट और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने इन चुनौतियों के बावजूद अपना रास्ता बनाया। उन्होंने अगले 5 सालों में काफी विकास होने की बात कही और इसके लिए सबका विश्वास को अहम बताया।
FEB 01, 2024 12:36 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: ई चार्जिंग इंफ्रा का सरकार और विस्तार करेगी

Nirmala Sitharaman Speech Live: ई चार्जिंग इंफ्रा का सरकार और विस्तार करेगी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि ई चार्जिंग इंफ्रा का सरकार और विस्तार करेगी। उन्होंने राज्यों को ब्याज मुक्त लोन देने की भी बात कही है।
FEB 01, 2024 12:32 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: जुलाई में आएगा फुल बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि जुलाई के फुल बजट में हमारी सरकार विकसित भारत का पूरा नजरिया रखेगी। तब सरकार अपने अनुमानों में संशोधन करेगी।
FEB 01, 2024 12:29 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: ''रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या 2.4 गुना हुई''

बता दें कि सरकार ने नई टैक्स रिजीम में टैक्स छूट सीमा 7 लाख रु तक बढ़ाया था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य टैक्स रिटर्न करने वालों की संख्या बढ़ाने पर है। उन्होंने ये भी कहा कि टैक्स फाइल करने वालों को जल्दी से उनका रिफंड वापस मिल रहा है।
FEB 01, 2024 12:26 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: किस मंत्रालय को कितनी राशि हुई आवंटित

Nirmala Sitharaman Speech Live: किस मंत्रालय को कितनी राशि हुई आवंटित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में रक्षा मंत्रालय के लिए 6.2 लाख करोड़ रु, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए 2.78 लाख करोड़ रु और रेल मंत्रालय के लिए 2.55 लाख करोड़ रु आवंटित करने का प्रस्ताव रखा है।
FEB 01, 2024 12:24 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: टैक्स स्लैब में नहीं हुआ कोई बदलाव

Nirmala Sitharaman Speech Live: टैक्स स्लैब में नहीं हुआ कोई बदलाव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि मैं टैक्स स्लैब में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं कर रही हूं।
FEB 01, 2024 12:23 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: किस योजना के लिए कितना आवंटन

Nirmala Sitharaman Speech Live: किस योजना के लिए कितना आवंटन
मनरेगा योजना के लिए 86000 करोड़ रु आवंटित हुए हैं। वहीं आयुष्मान भारत के लिए 7500 करोड़ रु और राष्ट्रीय हरित हाईड्रोडन मिशन के लिए 600 करोड़ रु आवंटित हुए हैं।
FEB 01, 2024 12:20 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: FDI हुआ दोगुना, पहुंचा 596 करोड़ डॉलर

Nirmala Sitharaman Speech Live: FDI हुआ दोगुना, पहुंचा 596 करोड़ डॉलर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि 2005 से 2014 के बीच FDI दोगुना होकर 596 करोड़ डॉलर पहुंच गया।
FEB 01, 2024 12:16 IST

Nirmala Sitharaman Speech Live: क्या हुए ट्रेनों से जुड़े बड़े ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषणा में नमो भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो और नमो भारत का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों के ऑपरेशनल में सुधार और यात्री सुरक्षा एवं यात्रा की रफ्तार बढ़ेगी।