BSE Share Price Target: बीएसई लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में 198% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे निवेशक दंग रह गए हैं। मई 2025 में बोनस शेयर इश्यू के बाद से ही शेयरों में तेजी बनी हुई है। बोनस इश्यू की रिकॉर्ड तिथि 23 मई रही, जिसके बाद शेयर में 10% की और तेजी आई। सोमवार, 2 जून को बीएसई के शेयर NSE पर 0.71% बढ़कर 2693 रुपये पर बंद हुए। सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सचिन गुप्ता (5paisa) के मुताबिक, बीएसई के शेयर फिलहाल उच्च स्तर पर मजबूती के साथ टिके हुए हैं। उन्होंने कहा, “शॉर्ट टर्म में शेयरों में थोड़ी बहुत कंसॉलिडेशन देखने को मिल सकती है, लेकिन उसके बाद रैली फिर से शुरू हो सकती है।”
गुप्ता ने कहा, “बीएसई शेयरों में ₹2600-₹2620 के स्तर पर गिरावट आए तो उसे खरीदने का अच्छा मौका माना जा सकता है। नीचे की ओर ₹2480 पर मजबूत सपोर्ट है, जिसे स्टॉप लॉस के रूप में देखा जा सकता है।” उनका टारगेट प्राइस ₹3000 तक बताया गया है।
बीएसई शेयर इतिहास और बोनस डिटेल्स
बीएसई की स्थापना 1875 में हुई थी और यह भारत का एकमात्र सूचीबद्ध स्टॉक एक्सचेंज है। कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप ₹1.08 लाख करोड़ है। बीएसई के शेयर एक महीने में 28%, 6 महीने में 77% और एक साल में 198% चढ़ चुके हैं। तीन और पांच साल की अवधि में इन शेयरों ने क्रमशः 950% और 5800% तक का रिटर्न दिया है। मई 2025 में बीएसई ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए। इससे पहले 2022 में भी इसी अनुपात में बोनस दिए गए थे।
यहां देखें पूरा वीडियो
डिविडेंड और बायबैक से निवेशकों को मिला फायदा
बीएसई ने अपने निवेशकों को अच्छे डिविडेंड भी दिए हैं। 2024 में ₹15 प्रति शेयर का डिविडेंड मिला। 2023 में ₹12 का डिविडेंड और शेयर बायबैक योजना भी घोषित की गई थी। मई 2023 के बोनस इश्यू से पहले ₹23 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
