BSE Share Price: मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर BSE का शेयर 10 फरवरी 2026 को 6% से ज्यादा उछलकर ₹3,178.40 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बढ़ी ट्रेडिंग एक्टिविटी और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में BSE के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 174% का उछाल आया है। यह बढ़कर ₹601.81 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹219.67 करोड़ था। इसके अलावा ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 62% बढ़कर ₹1,244.10 करोड़ हो गया। कंपनी की नेट प्रॉफिट मार्जिन 26% से बढ़कर 45% हो गया है। इन सभी वजहों से शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।
रिकॉर्ड हाई पर शेयर
मजबूत तिमाही नतीजों और बढ़ती ट्रेडिंग एक्टिविटी के दम पर BSE का शेयर रिकॉर्ड हाई के आसपास कारोबार कर रहा है और 10 फरवरी के सत्र में ₹3,112.70 के स्तर पर बना हुआ है। स्टॉक ने पिछले 5 कारोबारी दिनों में 8.27% यानी ₹237.70 की तेजी दर्ज की है, जबकि एक महीने में शेयर 11.54% या ₹322.10 चढ़ा है। वहीं पिछले 6 महीनों में स्टॉक करीब 29.90% यानी ₹716.40 उछल चुका है, जो एक्सचेंज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

BSE Share Price
क्यों बढ़ा मुनाफा?
तिमाही के दौरान इक्विटी डेरिवेटिव्स में रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट ट्रेड हुए, जिससे एक्सचेंज की ट्रांजैक्शन इनकम में मजबूत बढ़त देखने को मिली। इसी दौरान BSE पर 99 नई इक्विटी लिस्टिंग हुईं, जिनसे करीब ₹97,657 करोड़ जुटाए गए। वहीं, BSE StAR MF प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में भी 21% सालाना बढ़त दर्ज की गई, जिससे कंपनी की मार्केट लीडरशिप और मजबूत हुई। सीक्वेंशियल आधार पर भी प्रदर्शन मजबूत रहा। Q2FY26 के ₹558 करोड़ के मुकाबले PAT में 8% की बढ़त दर्ज हुई, जबकि रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹1,068 करोड़ से ₹1,244 करोड़ हो गया। सर्विसेज से रेवेन्यू बढ़कर ₹156 करोड़ पहुंच गया, जो पिछली तिमाही के ₹138 करोड़ और एक साल पहले के ₹150 करोड़ से ज्यादा है। हालांकि क्लियरिंग और सेटलमेंट से ट्रेजरी इनकम ₹42.9 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर थोड़ा कम है।
ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद कई ब्रोकरेज हाउसेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस रिवाइज किए। Jefferies के मुताबिक कंपनी का मुनाफा उनके अनुमान से 5% ज्यादा रहा, जबकि Nuvama ने ऑपरेटिंग लीवरेज को ग्रोथ का प्रमुख कारण बताया। Motilal Oswal ने F&O ट्रेडिंग मोमेंटम को प्रमुख ड्राइवर माना।
| ब्रोकरेज | रेटिंग | नया टारगेट (₹) | सोमवार के क्लोजिंग रेट ₹2,985 से अपसाइड |
|---|---|---|---|
| Jefferies | Hold | 3,050 | ~2% |
| Nuvama | Buy | 3,760 | ~26% |
| Motilal Oswal | Neutral | 3,350 | ~12% |
#BrokerageRadar | Motilal Oswal on BSE: Maintain Neutral with target price of ₹3,350 vs ₹2,950#BSE #StockMarketIndia pic.twitter.com/LIH3JOpgO8
— ET NOW (@ETNOWlive) February 10, 2026 ]]>
#BrokerageRadar | Motilal Oswal on BSE: Maintain Neutral with target price of ₹3,350 vs ₹2,950#BSE #StockMarketIndia pic.twitter.com/LIH3JOpgO8
— ET NOW (@ETNOWlive) February 10, 2026 ]]>आगे की राह पर क्या है चिंता
हालांकि मौजूदा प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है, लेकिन कुछ विश्लेषकों ने FY29 के बाद ग्रोथ विजिबिलिटी को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि नए प्रोडक्ट लॉन्च को लेकर स्पष्टता कम है। HDFC Securities ने मजबूत ट्रांजैक्शन इनकम और लिस्टिंग फीस को तिमाही की प्रमुख ताकत बताया और FY26-27 के EPS अनुमान 8-10% तक बढ़ा दिए।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
