बिजनेस

Stocks To Buy: HCL Tech के शेयर में कमाई का मौका, ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग, चेक करें टार्गेट प्राइस

Tech Shares To Buy: ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर का टार्गेट प्राइस 1790 बताया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर का मौजूदा मार्केट प्राइस 1749.10 रुपये है। यानी ये प्रति शेयर 40 रु का रिटर्न दे सकता है।

Image

टेक शेयर में करें निवेश

KEY HIGHLIGHTS
  • HCL Tech में कमाई का मौका
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह
  • 1790 रु का है टार्गेट प्राइस

Tech Shares To Buy: शेयर बाजार में किसी न किसी शेयर में निवेश का अच्छा मौका हमेशा रहता है। कभी-कभी किसी खास सेक्टर में भी ऐसे मौके बनते हैं। शेयर खरीदने के लिए एक्सपर्ट या ब्रोकरेज फर्म की राय ली जा सकती है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिस पर ब्रोकरेज फर्म ने दांव लगाने की सलाह दी है और टार्गेट के आधार पर ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है।

ये भी पढ़ें -

एचसीएल टेक में करें खरीदारी (HCL Tech Share Price Target)

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर का टार्गेट प्राइस 1790 बताया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर का मौजूदा मार्केट प्राइस 1749.10 रुपये है। यानी ये प्रति शेयर 40 रु का रिटर्न दे सकता है।

कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिनों में ये शेयर 4.6% रिटर्न दे चुका है
  • एक महीने में ये 6.6 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में ये 6.4 फीसदी ऊपर गया है
  • 2024 में इसका रिटर्न करीब 18% रहा है
  • एक साल में ये शेयर 47.5 फीसदी मजबूत हुआ है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article