बिजनेस

Coforge, Titan और Apollo Tyres पर ब्रोकरेज बुलिश, मिल सकता है 46% तक ताबड़तोड़ रिटर्न

Coforge, Titan और Apollo Tyres पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल और Investech ने बुलिश व्यू दिया है। ब्रोकरेज हाउस की ताजा रिपोर्ट्स के आधार पर Apollo Tyres, Coforge और Titan Company को लेकर साफ संकेत मिलते हैं कि 2025 में कौन सा शेयर कितना रिटर्न दे सकता है। 29 दिसंबर के ओपनिंग प्राइस और ब्रोकरेज टारगेट के आधार पर इन तीन शेयरों में निवेश करने पर 46% तक रिटर्न मिल सकता है।

Image

इन स्टॉक्स में बनेगा पैसा। (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks to BUY: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए सही स्टॉक चुनना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है यह समझना कि मौजूदा भाव से आगे कितना अपसाइड बचा है। ब्रोकरेज हाउस की ताजा रिपोर्ट्स के आधार पर Apollo Tyres, Coforge और Titan Company को लेकर साफ संकेत मिलते हैं कि 2025 की राह में कौन सा शेयर कितना दम रखता है। 29 दिसंबर के ओपनिंग प्राइस और ब्रोकरेज टारगेट के आधार पर इन शेयरों में 46 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज टारगेट के हिसाब से देखें तो Coforge सबसे ज्यादा अपसाइड वाला स्टॉक बनता है। Apollo Tyres में स्टेडी डबल डिजिट रिटर्न की संभावना है, जबकि Titan Company में अपसाइड सीमित लेकिन बिजनेस क्वालिटी बेहद मजबूत है। यानी रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए Coforge, बैलेंस्ड अप्रोच वालों के लिए Apollo Tyres और कंजरवेट निवेशकों के लिए Titan Company फिलहाल सही फिट बैठता है।

अपोला टायर्स में डिमांड मजबूत

Apollo Tyres का शेयर 29 दिसंबर को करीब 507 रुपये पर खुला था। Motilal Oswal Financial Services ने इस पर 600 रुपये का टारगेट देते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी है। इस हिसाब से Apollo Tyres में करीब 18.3% का अपसाइड बनता है। ब्रोकरेज का मानना है कि घरेलू बाजार में रिप्लेसमेंट और OEM सेगमेंट की डिमांड मजबूत बनी हुई है। एक्सपोर्ट बिजनेस भी कंपनी को सपोर्ट कर रहा है, हालांकि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कुछ अनिश्चितता बनी हुई है। मार्जिन पर प्रमोशनल खर्च का दबाव आ सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में कमाई की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है। FY25 से FY28 के बीच 22% CAGR का अनुमान इस स्टॉक को भरोसेमंद बनाता है।

कोफोर्ज में रैली की उम्मीद

आईटी सेक्टर में Coforge ब्रोकरेज का सबसे बुलिश पिक बनकर उभरा है। शेयर का 29 दिसंबर को ओपनिंग प्राइस 1,711 रुपये रहा, जबकि Motilal Oswal ने 2,500 रुपये का टारगेट दिया है। इसका मतलब है करीब 46.1% का जबरदस्त अपसाइड। Encora के अधिग्रहण से कंपनी की स्केल, क्लाइंट बेस और कैपेबिलिटी मजबूत होने की उम्मीद है। मैनेजमेंट का दावा है कि यह डील पहले दिन से ही EPS accretive हो सकती है।

मजबूत ऑर्डर बुक, स्टेबल क्लाइंट स्पेंडिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की मांग Coforge को मिड-टियर IT कंपनियों में स्ट्रक्चरल विनर बनाती है। जोखिम जरूर हैं, लेकिन रिवॉर्ड प्रोफाइल सबसे आकर्षक दिखता है।

टाइटन कंपनी मजबूती जारी

Titan Company का शेयर 29 दिसंबर को 4,010 रुपये पर खुला था। Investec ने इस पर BUY रेटिंग के साथ 4,248 रुपये का टारगेट दिया है।

यहां अपसाइड करीब 5.9% का ही बनता है। Titan का फोकस अब लैब-ग्रोउन डायमंड ब्रांड beYon के जरिए नए सेगमेंट में एंट्री पर है। ब्रांड स्ट्रेंथ और एग्जीक्यूशन कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वैल्यूएशन पहले से ही ऊंचा है। इसी वजह से Titan को फिलहाल हाई ग्रोथ के बजाय स्टेबल कंपाउंडर और वॉच मोड वाले स्टॉक के तौर पर देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article