Jay Kotak Marries Aditi Arya: अरबपति बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) के बेटे जय कोटक (Jay Kotak) ने मंगलवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर (Jio Convention Centre) में पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य (Aditi Arya) से शादी कर ली है। शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित हुए।
कहां हुई थी मुलाकात
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार दोनों कुछ साल पहले एक पार्टी में मिले थे लेकिन तब उनकी बातचीत कुछ मिनटों तक ही चली थी। इसके बाद कोटक ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था जिसके बाद दोनों करीब आ गए।
पिछले साल हुई थी सगाई
पिछले साल ऐसी रिपोर्ट आई थी कि जय कोटक और अदिति आर्य ने अगस्त 2022 में सगाई कर ली है। सगाई की रिपोर्ट के बाद कपल की पेरिस में एफिल टावर के सामने पोज देते हुए एक तस्वीर भी सामने आई है। फिर इस साल कोटक ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर अपने रिलेशनशिप को लेकर अपडेट किया था।
कोटक ने दो फोटो, जिसमें अदिति आर्य अपने ग्रेजुएशन गाउन में दिख रही थीं, शेयर करते हुए लिखा था कि अदिति, मेरी मंगेतर, ने आज येल यूनिवर्सिटी से एमबीए पूरा कर लिया। अदिति आर्य आप पर बेहद गर्व है।
डिजिटल बैंक कोटक811 के को-हेड
डिजिटल बैंक कोटक811 के को-हेड जय कोटक ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए किया है। उनके पिता, उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर हैं। उनकी नेटवर्थ 1.09 लाख करोड़ रु से अधिक है।
