बिजनेस

Bihar Government Scheme: बिहार सरकार की इस योजना में मिलेंगे 37500 रुपये, जानें कैसे उठाएं फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 22, 2024, 04:32 PM IST

Bihar Government Scheme: सरकारी अनुदान लेकर छत पर फूल-पौधे लगा सकते हैं। सरकार छत पर बागवानी के लिए अनुदान दे रही है, ताकि लोगों को घर पर ही सस्ती और ताजी सब्जियां मिल सकें।

Image

छत पर बागवानी करने के लिए योजना।

Photo : Twitter

Bihar Government Scheme: बिहार सरकार ने छोटे किसानों को छत पर बागवानी करने के लिए एक योजना लाई है। जमीन न होने के बावजूद आप में बागवानी करने की चाहत हैं तो आप इस योजना का फायदा ले सकते हैं। इसके जरिए आप सरकारी अनुदान लेकर छत पर फूल-पौधे लगा सकते हैं। सरकार छत पर बागवानी के लिए अनुदान दे रही है, ताकि लोगों को घर पर ही सस्ती और ताजी सब्जियां मिल सकें। बिहार सरकार की इस योजना का लाभ पटना, गया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी समेत अन्य जिलों में लोगों को मिल रहा है. इससे पहले भी बिहार सरकार ने कई राज्यों के लोगों के लिए टेरेस फार्मिंग सब्सिडी योजना शुरू की थी, जिसके तहत 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया है।

इन शर्तों पर कर सकते हैं बागवानी

वैसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेंट में फ्लैट हो जिसके छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो, वे फार्मिंग बेड योजना का लाभ ले सकते है। स्वयं के मकान की स्थिति में छत पर 300 वर्ग फीट खाली स्थल जो किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र हो तथा अपार्टमेन्ट की स्थिति में अपार्टमेन्ट की पंजीकृत सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो।

फार्मिंग बेड योजना में 37500 रुपये का अनुदान

फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) के हिसाब से 50000 रुपये खर्च होंगे जिसमें से सरकार की तरफ से 75% का अनुदान मिलेगा। यानी सरकार की तरफ से 37500 रुपये का अनुदान मिलेगा। और बची हुए 12500 रूपये लाभार्थी को देने होंगे।

गमले की योजना में कितने मिलेंगे पैसे

गमले की योजना अंतर्गत प्रति इकाई लागत 10000 रुपये आएगी जिसका सरकार की तरफ से 75% यानी 7500 रुपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा। बाकी 2500 रूपये लाभार्थी को देने होंगे।

कैसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को अपने बैंक खाते में प्रति यूनिट 12500 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद सरकार की ओर से अनुदान दिया जायेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको https://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन जमा करना होगा।

क्या क्या लगा सकते हैं

बिहार सरकार की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, मौके पर बैंगन, टमाटर, भिंडी, पत्तागोभी, गाजर आदि सब्जियों की पैदावार होती है। इसके अलावा छत पर आम्रपाली आम, अनार, नींबू, पपीता जैसे फलों की बागवानी लगा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article