Bharti Hexacom IPO: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि इसके बोर्ड ने एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) के आईपीओ (IPO) को मंजूरी दे दी है। भारत की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक, भारती एयरटेल की भारती हेक्साकॉम में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत सरकार के पास है। बता दें कि भारतीय हेक्साकॉम ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आईपीओ लाने के लिए आवेदन भी कर दिया है। आईपीओ में 5 रुपये फेस वैल्यू के 10 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए की जाएगी। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह कंपनी की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
ये भी पढ़ें -
भारती हेक्साकॉम को फंड नहीं मिलेगा
कंपनी ने साफ किया कि आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी। आईपीओ सरकार को भारती हेक्साकॉम में अपनी हिस्सेदारी बेचने की सुविधा देगा। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर बिकेंगे, इसलिए भारती हेक्साकॉम को इश्यू से कुछ नहीं मिलेगा।
2012 में लिस्ट हुई थी अंतिम कंपनी
बता दें कि भारती ग्रुप का आखिरी आईपीओ भारती इंफ्राटेल का था, जिसे अब इंडस टावर्स के नाम से जाना जाता है। इसे 2012 में लिस्ट किया गया था। भारती हेक्साकॉम के आईपीओ का ऐलान उस दिन हुआ है, जब भारती एयरटेल का शेयर शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहा था। आज कंपनी का शेयर 36.30 रु या 3.34 फीसदी की मजबूती के साथ 1123 रु पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर और एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
