Bharat Coking Coal IPO: Allotment से पहले रॉकेट बना GMP, चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, लिस्टिंग डेट और जरूरी डिटेल्स
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 14, 2026, 08:59 AM IST
Bharat Coking Coal IPO का अलॉटमेंट आज 14 जनवरी को होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही ग्रे मार्केट ने स्टॉक को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है। IPO का लास्ट GMP ₹13.4 तक पहुंच गया है, जिससे ₹23 के कैप प्राइस पर इसकी अनुमानित लिस्टिंग ₹36.4 के आसपास बन रही है। यानी निवेशकों को करीब 58% तक के संभावित लिस्टिंग गेन का इशारा मिल रहा है। ऐसे में जिन निवेशकों ने इस IPO में दांव लगाया है, उनके लिए आज अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना और लिस्टिंग डेट समेत जरूरी डिटेल्स जानना बेहद अहम हो जाता है।
भारत कोकिंग कोल अलॉटमेंट (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Bharat Coking Coal IPO का अलॉटमेंट आज यानी 14 जनवरी को होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही ग्रे मार्केट ने स्टॉक को लेकर तेज संकेत दे दिए हैं। IPO का लेटेस्ट GMP ₹13.4 पहुंच गया है, जो 14 जनवरी 2026 सुबह 7:58 बजे अपडेट हुआ। अगर इसे ₹23 के कैप प्राइस के साथ जोड़ें तो Bharat Coking Coal IPO की अनुमानित लिस्टिंग ₹36.4 के आसपास बैठती है। यानी मौजूदा संकेतों के मुताबिक प्रति शेयर करीब 58.26% तक का संभावित लिस्टिंग गेन बनता दिख रहा है।
143.85 गुना सब्सक्रिप्शन ने बढ़ाई उम्मीद
Bharat Coking Coal IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। उपलब्ध डेटा के मुताबिक IPO कुल 143.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। भारी सब्सक्रिप्शन और मजबूत GMP का कॉम्बिनेशन फिलहाल इस बात का संकेत दे रहा है कि लिस्टिंग के दिन स्टॉक में दमदार डिमांड देखने को मिल सकती है।
लिस्टिंग डेट और रिफंड टाइमलाइन क्या है
IPO अलॉटमेंट के बाद कंपनी 15 जनवरी को रिफंड शुरू करने और निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी कर सकती है। इसके बाद Bharat Coking Coal के शेयरों की BSE और NSE पर संभावित लिस्टिंग शुक्रवार, 16 जनवरी को मानी जा रही है।
अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें
निवेशक अपना Bharat Coking Coal IPO allotment status ऑनलाइन तीन प्लेटफॉर्म पर चेक कर सकते हैं। इसमें BSE, NSE और इश्यू रजिस्ट्रार Kfin Technologies शामिल हैं।
BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका
BSE की IPO allotment page पर जाकर Issue Type में ‘Equity’ चुनें। इसके बाद Issue Name में ‘Bharat Coking Coal Ltd’ सेलेक्ट करें। फिर अपना Application Number या PAN डालें और Captcha भरकर स्टेटस चेक कर लें।
BSE लिंक: https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका
NSE की IPO bid details वाली स्क्रीन पर जाएं। यहां ‘Equity and SME IPO bid details’ चुनें। कंपनी सिंबल की लिस्ट में BHARATCOAL सेलेक्ट करें। PAN और Application Number भरकर Submit करें और अलॉटमेंट स्टेटस देख लें।
NSE लिंक: https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका
Kfin Technologies के IPO status पेज पर जाकर IPO नाम की लिस्ट में Bharat Coking Coal Ltd चुनें। फिर PAN, Application Number या Demat Account में से किसी एक विकल्प से डिटेल्स भरें और Submit पर क्लिक कर दें।
Kfin लिंक: https://ipostatus.kfintech.com/
IPO के जरूरी डिटेल्स
Bharat Coking Coal IPO का प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर था। यह पूरा इश्यू Offer For Sale (OFS) था, यानी इसमें कंपनी के लिए फ्रेश फंड नहीं जुटाया गया। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 600 शेयर रखा गया था, यानी अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश करीब ₹13,800 बनता है।
GMP ट्रेंड: ओपनिंग से अलॉटमेंट तक कैसे चढ़ा प्रीमियम
Bharat Coking Coal IPO का GMP ओपनिंग के दिन ₹10 के आसपास था। इसके बाद 12 जनवरी को यह ₹10.6 पर पहुंचा। क्लोजिंग डे 13 जनवरी को GMP ₹13 हो गया और अलॉटमेंट वाले दिन 14 जनवरी को बढ़कर ₹13.4 पहुंच गया। यह ट्रेंड बता रहा है कि सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ अनलिस्टेड मार्केट में भी डिमांड मजबूत बनी रही।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।