बिजनेस

Best Stock of Last Week: बीते हफ्ते इन 5 शेयरों ने कराया सबसे ज्यादा फायदा, 87 फीसदी तक दिया रिटर्न

Best Stock of Last Week: बीते हफ्ते के दौरान शुभम पॉलीस्पिन का शेयर 19.76 रु से 36.94 रु पर पहुंच गया और इसने निवेशकों को 87 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.74 लाख रु बन गए। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 9.97 फीसदी की मजबूती के साथ 36.94 रु पर बंद हुआ।

Image

पिछले हफ्ते के बेस्ट शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी
  • कई शेयरों में आई जोरदार मजबूती
  • 87 फीसदी तक उछले शेयर

Best Stock of Last Week: बीते कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार में भारी तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 2.37 प्रतिशत बढ़ा और 71,605 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद 71,483 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 2.32 प्रतिशत बढ़ा और 21,492.30 के नए रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 21,456 पर बंद हुआ। बीते हफ्ते में निफ्टी मिडकैप 100 में 2.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 3.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सभी सेक्टोरल इंडेक्ट हरे निशान में बंद हुए। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिनमें 87 फीसदी तक मजबूती आई।

शुभम पॉलीस्पिन (Shubham Polyspin)

बीते हफ्ते के दौरान शुभम पॉलीस्पिन का शेयर 19.76 रु से 36.94 रु पर पहुंच गया और इसने निवेशकों को 87 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.74 लाख रु बन गए। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 9.97 फीसदी की मजबूती के साथ 36.94 रु पर बंद हुआ।

ईस्ट वेस्ट होल्डिंग्स (East West Holdings)

बीते हफ्ते के दौरान ईस्ट वेस्ट होल्डिंग्स का शेयर 6.37 रु से 10.56 रु पर पहुंच गया और इसने निवेशकों को 65.78 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.31 लाख रु बन गए। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 9.89 फीसदी की मजबूती के साथ 10.56 रु पर बंद हुआ।

बायोजेन फार्माकेम (Biogen Pharmachem)

इसका शेयर 1 रु से 1.61 रु पर पहुंच गया और इसने निवेशकों को 61 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.22 लाख रु बन गए। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 9.52 फीसदी की मजबूती के साथ 1.61 रु पर बंद हुआ।

सायबर मीडिया (Cyber Media)

इसका शेयर 20.36 रु से 31.76 रु पर पहुंच गया और इसने निवेशकों को 55.99 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.12 लाख रु बन गए। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 9.97 फीसदी की मजबूती के साथ 31.76 रु पर बंद हुआ।

इंडियन रिन्यूएबल (Indian Renewable)

इसका शेयर 70.85 रु से 108.19 रु पर पहुंच गया और इसने निवेशकों को 52.7 फीसदी रिटर्न दिया। इससे निवेशकों के 2 लाख रु 3.04 लाख रु बन गए। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 108.19 रु पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर 5 शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article