बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 11 आईपीओ, जानें कब-कब मिलेगा पैसा लगाने का मौका

Upcoming IPO In December 2023: सूरज एस्टेट डेवलपर्स का आईपीओ भी 18 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 340-360 रु है। कंपनी आईपीओ से 400 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 41 शेयरों की है।

Image

दिसंबर 2023 में आगामी आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 11 आईपीओ
  • आजाद इंजीनियरिंग का भी आएगा आईपीओ
  • कई मेनबोर्ड और एसएसई आईपीओ होंगे

Upcoming IPO In December 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है। मगर 2023 के बचे हुए दिनों में भी शेयर बाजार में ढेर सारे आईपीओ आने हैं। जैसे कि सोमवार से शुरू हो रहे नए कारोबारी हफ्ते में ही 11 आईपीओ (Upcoming IPO) आने वाले हैं। इनमें सहारा मैरीटाइम लिमिटेड का आईपीओ 18 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 81 रु है। कंपनी आईपीओ से 6.88 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 1,600 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकेंगे।

सूरज एस्टेट डेवलपर्स

इसका आईपीओ भी 18 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 340-360 रु है। कंपनी आईपीओ से 400 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 41 शेयरों की है।

मोटिसन्स ज्वैलर्स

इसका आईपीओ भी 18 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रु है। कंपनी आईपीओ से 151.09 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 250 शेयरों की है।

मुथूट माइक्रोफिन

इसका आईपीओ भी 18 दिसंबर को खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 277-291 रु है। कंपनी आईपीओ से 960 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 51 शेयरों की है।

इलेक्ट्रो फोर्स (इंडिया)

इसका आईपीओ 19 दिसंबर को खुलकर 21 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 93 रु है। कंपनी आईपीओ से 80.68 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग

इसका आईपीओ 19 दिसंबर को खुलकर 21 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 266-280 रु है। कंपनी आईपीओ से 549.78 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 53 शेयरों की है।

आरबीजेड ज्वैलर्स

इसका आईपीओ 19 दिसंबर को खुलकर 21 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 95-100 रु है। कंपनी आईपीओ से 100 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 150 शेयरों की है।

हैप्पी फॉर्जिंग्स

इसका आईपीओ 19 दिसंबर को खुलकर 21 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 808-850 रु है। कंपनी आईपीओ से कितना जुटाएगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 17 शेयरों की है।

शांति स्पिनटेक्स

इसका आईपीओ 19 दिसंबर को खुलकर 21 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 66-70 रु है। कंपनी आईपीओ से 31.25 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

आजाद इंजीनियरिंग

इसका आईपीओ 20 दिसंबर को खुलकर 22 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 499-524 रु है। कंपनी आईपीओ से 740 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 28 शेयरों की है।

इनोवा कैप्टेब

इसका आईपीओ 21 दिसंबर को खुलकर 26 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 426-448 रु है। कंपनी आईपीओ से 570 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 33 शेयरों की है।

ट्राइडेंट टेकलैब्स

इसका आईपीओ 21 दिसंबर को खुलकर 26 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 33-35 रु है। कंपनी आईपीओ से 16.03 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 4000 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article