बिजनेस

LPG Cylinder Price Hike: बजट के दिन जनता को झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

LPG Cylinder Price Hike: आज हुई बढ़ोतरी से दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769.50 रु पहुंच गई। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1887 रु, मुंबई में 1723.50 रु और चेन्नई में 1937 रु में मिलेगा।

Image

गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर
  • 14 रु का हुआ इजाफा
  • दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769.50 रु घटी

LPG Cylinder Price Hike: गुरुवार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाने वाला है। उससे पहले ही आम जनता के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। नए रेट 1 फरवरी से ही लागू होंगे। बता दें कि तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। मगर घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई इजाफा नहीं किया गया है। मगर सर्दियों में बढ़ी डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के चलते कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 14 रु की बढ़ोतरी की हुई है।

ये भी पढ़ें -

चेक करें बड़े शहरों के रेट

आज हुई बढ़ोतरी से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769.50 रु पहुंच गई। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1887 रु, मुंबई में 1723.50 रु और चेन्नई में 1937 रु में मिलेगा।

पिछले महीने भी हुआ था इजाफा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले महीने भी इजाफा हुआ था। पिछले महीने में तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रु की बढ़ोतरी की थी। मगर दिसंबर में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 39.50 रु प्रति सिलेंडर की कटौती की थी। ये कीमतें दिसंबर के अंत में घटाई गई थीं, जबकि 1 दिसंबर को इन कीमतों में इजाफा किया गया था। तब ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने कीमतों में 21 रु प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article