बिजनेस

सूरत में मिला दिल धड़कने वाला हीरा, जिसे देख जौहरी भी रह गया दंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 15, 2023, 04:02 PM IST

Beating Heart Diamond: सबसे अलग दिखने वाले इस अनोखे हीरे में खास बात ये हैं कि इस हीरे के अंदर एक और हीरा मौजूद है। डायमंड सिटी के हीरा निर्माता जिन्होंने इस हीरे की खोज की है उन्होंने इसका नाम 'बीटिंग हार्ट' यानी धड़कने वाला हीरा रखा है।

Image

Beating Heart Diamond: 'बीटिंग हार्ट' यानी धड़कने वाला हीरा।

Photo : BCCL

Beating Heart Diamond: हीरा अपनी चमक और महंगी कीमत की वजह से जाना जाता है। पर क्या आपने दिल धड़कने वाले हीरे के बारे में सुना है। आज हम कुछ ऐसे ही हीरे के बारे में बताने वाले हैं। सबसे अलग दिखने वाले इस अनोखे हीरे में खास बात ये हैं कि इस हीरे के अंदर एक और हीरा मौजूद है। डायमंड सिटी के हीरा निर्माता जिन्होंने इस हीरे की खोज की है उन्होंने इसका नाम 'बीटिंग हार्ट' यानी धड़कने वाला हीरा रखा है।

जौहरी ऐसा हीरा पहली बार देखा

ये हीरा 0.329 कैरेट का D-कलर्ड है। जिसे, वीडी ग्लोबल ने अक्टूबर 2022 में खोजा था। साइट होल्डर वीडी ग्लोबल के अध्यक्ष वल्लभ वाघसिया ने कहा कि, हमारी सूरत फैसिलिटी में रफ की जांच करते समय, हमें हीरे का यह दुर्लभ टुकड़ा मिला, जिसमें एक और छोटा टुकड़ा फंसा हुआ था, जो स्वतंत्र रूप से इसके अंदर घूम रहा था, जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा था।

दड़कने वाला दिल इसलिए रखा नाम

उन्होंने आगे ने टीओआई को बताया, कि "हमने अनोखे पत्थर को देखकर अपनी शुरुआती भावनाओं के आधार पर इसका नाम 'बीटिंग हार्ट' रखा।" डी बीयर्स के साथ विवरण साझा करते हुए और मेडेनहेड, यूके में अपनी सुविधा के लिए आगे के विश्लेषण के लिए हीरों को भेजा गया है। वीडीजी, एक हीरा निर्माता है जो मुंबई से संचालित होता है और जिसका कारोबार विश्व स्तर पर फैला हुआ है। DBGI द्वारा विकसित उपकरणों के माध्यम से विभिन्न विश्लेषण किए गए जिनमें प्रारंभिक विश्लेषण, ऑप्टिकल और स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी आदि शामिल हैं।

साइबेरिया, रूस में मिल चुका है ऐसा हीरा

डी बीयर्स इंस्टीट्यूट ऑफ डायमंड्स (DBID) ने हाल ही में इस खोज की घोषणा की और दावा किया कि यह अब दुर्लभ हीरों का हिस्सा है जिसमें मैट्रीशोका शामिल है, इस तरह का पहला हीरा इसके पहले साइबेरिया, रूस में खोजा गया था। Matryoshka का नाम रूसी गुड़िया के नाम पर रखा गया था जिसे अलरोसा में न्यूरबा के याकुतिया में खनन किया गया था। यह 2019 तक विश्व हीरा खनन के इतिहास में ये पहली बार था। डी बीयर्स ग्रुप इग्नाइट की तकनीकी शिक्षक सामंथा सिबली ने कहा, "मैंने हीरा क्षेत्र में अपने तीन दशकों के दौरान कभी भी 'बीटिंग हार्ट' जैसा कुछ नहीं देखा।"

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article