बिजनेस

गिरावट भरे बाजार में BCL Industries के शेयर ने दिखाया दम, 5 फीसदी की मारी छलांग

बीसीएल इंडस्ट्रीज (BCL Industries) के शेयरों में मंगलवार को 5% से अधिक की बढ़त देखने को मिली। पिछले 1 महीने में इस स्टॉक में 21% की गिरावट देखने को मिली। वहीं YTD के आधार पर 28% की गिरावट देखने को मिली। पिछले 6 महीने में 36% की गिरावट देखने को मिली। पिछले 1 साल में 50% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 5 साल में 650% का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।

Image

BCL Industries share price, BCL Industries stock news, Small-cap stocks below ₹50, Multibagger stock 2025, BCL Industries stock performance

बीसीएल इंडस्ट्रीज (BCL Industries) के शेयरों में मंगलवार को 5% से अधिक की बढ़त देखने को मिली, जबकि भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी बनी हुई थी। BSE पर कंपनी का शेयर ₹37.05 तक पहुंच गया, जो 5.43% की उछाल दर्शाता है।

प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ी

हाल ही में BCL Industries के प्रमोटर कुशल मित्तल ने ओपन मार्केट से कंपनी के अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। 28 फरवरी 2025 को कुशल मित्तल ने 1,56,826 इक्विटी शेयर खरीदे, जो कंपनी में 0.05% हिस्सेदारी के बराबर है। इस खरीद से पहले उनकी हिस्सेदारी 16.22% (4,78,83,040 शेयर) थी, जो अब 16.27% (4,80,39,865 शेयर) हो गई है। दिसंबर 2024 तक, प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 57.77% (17,05,01,606 शेयर) थी, जबकि 42.23% हिस्सेदारी पब्लिक इन्वेस्टर्स के पास थी।

BCL Industries स्टॉक परफॉर्मेंस

पिछले 1 महीने में इस स्टॉक में 21% की गिरावट देखने को मिली। वहीं YTD के आधार पर 28% की गिरावट देखने को मिली। पिछले 6 महीने में 36% की गिरावट देखने को मिली। पिछले 1 साल में 50% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 5 साल में 650% का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article