बिजनेस

बीत गया 1 हफ्ता तब भी अक्टूबर में लगातार 4 दिन बैंक की छुट्टी, देखें लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 9, 2023, 10:47 AM IST

Bank Holidays In October: कुछ राज्यों में लॉन्ग बैंक वीकेंड भी होगा जहां बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। लॉन्ग बैंक वीकेंड इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ क्योंकि 1 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी थी।

Image

इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल।

Photo : BCCL

Bank Holidays In October: इस महीने यदि आपको बैंक में कोई जरूरी काम करने हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, कई छुट्टियां कुछ प्रदेशों में ही लागू होंगी।

जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

कुछ राज्यों में लॉन्ग बैंक वीकेंड भी होगा जहां बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। लॉन्ग बैंक वीकेंड इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ क्योंकि 1 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी थी, उसके बाद पूरे भारत में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) थी। 24 अक्टूबर को दशहरा अवकाश (हैदराबाद और इम्फाल को छोड़कर) के कारण ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे।

आने वाले इन हॉलिडे में बंद रहेंगे बैंक

- 14 October: महालया (कोलकाता)

- 18 October: कटि बिहू (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।)

- 21 October: दुर्गा पूजा (अगरतल्ला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।)

- 23 October: दशहरा, Ayudha पूजा, दुर्गा पूजा, विजया दशमी (अगरतल्ला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलाॅन्ग, तिरुवनंतपुरम)

- 24 October: दशहरा/दुर्गा पूजा (हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।)

- 25 October: दुर्गा पूजा (गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी।)

- 26 October: दुर्गा पूजा(गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी है।)

- 27 October: दुर्गा पूजा (गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।)

- 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर 2023 बैंक में आने वाली साप्ताहिक छुट्टियां

- October 14: दूसरा शनिवार

- October 15: रविवार

- October 22: रविवार

- October 28: चौथा शनिवार

- October 29: रविवार

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article